Vistaar NEWS

‘फूलन देवी बनकर लूंगी बदला,’ झोपड़ी में आग लगने पर भड़की युवती, पुलिस और लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप

Budaun Viral Video Shivani Kashyap

झोपड़ी में आग लगने पर भड़की युवती

Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक लड़की ने ऐसा बयान दे दिया, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन गई. लड़की का आरोप है कि पुलिस और लेखपाल की टीम ने उसके घर में जबरन घुसकर आग लगा दी. वहीं, पुलिस का कहना है कि आग लड़की ने खुद लगाई और इस गलत तरीके से पेश किया गया. जानें क्या है पूरा मामला?

यह मामला बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के लाभारी गांव का है. जहां जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. जब इसकी सूचना पुलिस को मिली, तो पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी जांच करने पहुंच गई. पुलिस ने इस दौरान बातचीत कर लड़की को कब्जा दिलाया, लेकिन अगले ही दिन फिर विवाद खड़ा हो गया. जिसके बाद राजस्व विभाग और पुलिस की टीम फिर मौके पर पहुंची.

फूलन देवी बनकर लूंगी बदला, गुस्से में बोली लड़की

इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि झोपड़ी जल रही है और वहां पर शिवानी कश्यप नाम की एक लड़की खड़ी है, जो पुलिस को चुनौती देती दिखाई दे रही है. इस दौरान लड़की ने आरोप लगाया कि पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने उसकी झोपड़ी पर आरोप लगा दी. इसके बाद गुस्से में लड़की ने पुलिस वालों से कहा कि फूलन देवी बनकर लूंगी बदला.

ये भी पढे़ंः ‘इकरा हसन तैयार हों तो हिंदू लड़के से शादी…’, कैराना सांसद को लेकर BJP विधायक का बड़ा बयान

पुलिस ने 5 आरोपियों पर केस दर्ज किया

हालांकि, पुलिस की जांच में निकला कि यह विवाद दो पक्षों का है. जिसके बाद लड़की ने खुद झोपड़ी में आग लगा दी और सरकारी काम में बाधा डालते हुए घटना को दूसरे तरीके से पेश किया. फिलहाल, लेखपाल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज हो गया है. पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले को लेकर सपा सांसद आदित्य यादव ने निर्दोष लोगों को फंसाने और उन पर कार्रवाई का आरोप लगाया है.

Exit mobile version