Vistaar NEWS

‘कृष्ण लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे’, मथुरा में साधु-संतों ने किया कारसेवा का ऐलान

shri krishna janmabhoomi

‘कृष्ण लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे’, मथुरा में साधु-संतों ने किया कारसेवा का ऐलान

Mathura News: ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ यह नारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शादी ईदगाह विवाद के बीच मथुरा में साधु-संतों ने दिया है. इसके साथ ही उन्होंने 6 दिसंबर को मथुरा में कारसेवा करने का ऐलान किया है. इसके लिए मथुरा चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने संतो का नेतृव्य करते हुए प्रदेश सरकार से अनुमति मांगी है. पढ़ें संतों ने क्या कहा?

चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. जिसमें कहा, “अगले महीने हम श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कूच करेंगे और श्रीकृष्ण को मुक्त करा कर रहेंगे. इस दौरान अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी, तो देंगे लेकिन पीछे नहीं हटेंगे, बल्कि श्रीकृष्ण को मुक्त कराएंगे. रामजन्मभूमि के बाद अब मथुरा की बारी है. मथुरा में रामलला के राम मंदिर की तरह कृष्ण लला का भव्य, विशाल और शानदार मंदिर बनाना चाहते हैं, जिसे देखने के लिए दुनिया के कोने- कोने से लोग आएंगे. पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति के एक और स्वरूप के दर्शन करके धन्य हो जाएगा.”

12 बजे कारसेवा का होगा शंखनाद

उन्होंने आगे लिखा, “कुछ ही समय में यहां यज्ञ शुरू होने जा रहा है. यज्ञ संकल्प के साथ लिया जा रहा है कि कार सेवा का जो शुभारंभ हो रहा है, उसको लेकर यज्ञ रखा गया है. जब तक भगवान श्री कृष्ण अपनी जन्मस्थली में विराजमान नहीं हो जाते, तब तक यज्ञ उसी प्रकार चलता रहेगा, जैसे कि अयोध्या में चल रहा है राम मंदिर निर्माण को लेकर. यज्ञ को अभी प्रारंभ करने जा रहे हैं. उसके बाद समस्त संत-महापुरुष आ चुके हैं. उन सबका संबोधन होगा, सबके विचार-विमर्श होंगे और उसका जो निर्णय लिया जाएगा, 12 बजे कार सेवा का शंखनाद होगा.”

ये भी पढ़ेंः बेटे अबान के जनाजे में पहुंची शाइस्ता? काले शीशे वाली कार को लेकर लगने लगी अटकलें

सीएम योगी से मांगी अनुमति

पत्र में पीठाधीश्वर स्वामी ने सीएम योगी से शिकायत करते हुए लिखा कि जिला प्रशासन के अधिकारी उन्हें आगे बढ़ने से रोक रहे हैं. साधु-संतों के साथ पुलिस कर्मचारी दुर्व्यवहार करते हैं, जिसकी शिकायत SP को दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. हम पुलिस-प्रशासन के दबाव के बावजूद पीछे नहीं हटने वाले हैं और 6 दिसंबर को मंथुरा में बड़ी संख्या साधु-संत जुटेंगे और कारसेवा करेंगे. इस दौरान सीएम से अपील करते हुए अुनमति प्रदान करने की मांग की है.

Exit mobile version