12 हजार की नौकरी, 25 लाख का घर… चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश के घर पुलिस को क्या-क्या मिला?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा
Chanda Chori Lavkush Mishra Arrested: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों पर शिकंजा कस दिया गया है. एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद 8 आरोपियों के नाम पर एफआईआर दर्ज करते हुए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस मामले में मुख्य आरोपी टिन्नू यादव के घर से पुलिस को काफी कीमती सामान और नकदी बरामद हुई है. चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी बनाए गए आरोपी लवकुश मिश्रा के घर पर जब पुलिस ने रेड मारी तो हैरान रह गई. जानकारी के अनुसार, मंदिर की व्यवस्था में तैनात लवकुश मिश्रा की सैलरी मात्र 12,000 रुपए थी.
पुलिस ने जब राम मंदिर से जुड़े आरोपियों के घर पर दबिश दी तो हैरान रह गई. इस दौरान पुलिस ने आरोपियों की चल और अचल संपत्ति का भी ब्यौरा लिया. आरोपी लवकुश मिश्रा के घर पर जब पुलिस पहुंची तो पाया कि उसका दो मंजिला मकान बन रहा है. जांच में सामने आया कि यह प्रॉपर्टी लवकुश की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है.
पत्नी के नाम पर बन रहा 2 मंजिला मकान
पुलिस जांच में सामने आया कि अयोध्या के जयपुरिया स्कूल के पास शहादतगंज-बबीरपुर इलाके में करीब 1,000 वर्गफुट क्षेत्रफल में दो मंजिला मकान का निर्माण कार्य चल रहा है. जो लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर दर्ज है. अब यह जांच की जा रही है कि इस प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए जिन पैसों का इस्तेमाल किया गया. उसके स्त्रोत क्या थे और कहां से आए?
ये भी पढ़ेंः ‘उनसे हमारा क्या लेना-देना…’, चंदा चोरी के आरोपों में फंसे चंपत राय से VHP ने बनाई दूरी
25 लाख रुपए घर की कीमत
लवकुश मिश्रा के इस मकान की कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी गई है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आरोपियों द्वारा कितने समय में कितने की प्रॉपर्टी खरीदी गई है. जब से लवकुश मिश्रा के इस घर की जानकारी जांच एजेंसियों को मिली, तब से यह घर खूब सुर्खियों में है.