Vistaar NEWS

Love Triangle: पति के साथ प्रेमी भी चाहिए… पुलिस के सामने महिला ने रखी अजीब मांग

Love Triangle: सीतापुर. यूपी के सीतापुर जिले के महमूदाबाद इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति, उसकी पत्नी और पत्नी का प्रेमी तीनों एक साथ रहने पर सहमत होने की खबर है. हालांकि परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं है. विरोध बढ़ने पर मामला पुलिस के पास पहुंचा. महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. दरअसल, महमूदाबाद क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया.

उसने अपने पति और प्रेमी दोनों के साथ रहने की मांग की है. महिला ने बताया कि वह दोनों के नाम का सिंदूर अपनी मांग में भरती है. इसलिए उसे दोनों के साथ रहने दिया जाए. इस मामले में पुलिस तीनों की काउंसिलिंग कर रही है. महिला का पति और उसका प्रेमी दोनों छोटे और बड़े भाई की तरह रहते थे. युवक महिला के पति के पास आता-जाता था. वो दोनों साथ में खाना खाते थे. कई बार युवक महिला के घर पर रुक जाता था. इसी दौरान महिला और युवक के बीच नजदीकियां बढ़ गई. गौरतलब है कि अंजू अपने पति शुभम के साथ-साथ प्रेमी नितिन के साथ भी रहने की बात पर अड़ी हुई है. वहीं, शुभम भी अपनी पत्नी अंजू और नितिन दोनों का साथ छोड़ने के लिए तैयार नहीं है.

पति का क्या कहना है?

शुभम का कहना है कि वह दोनों के साथ रहना चाहता है और इसके लिए जरूरत पड़ने पर अपना घर छोड़ने को भी तैयार है. दंपति के दो बच्चे हैं और उन्हें भी अपने साथ रखने की बात कही जा रही है. जानकारी के मुताबिक, नितिन विश्वकर्मा पहले से ही शुभम के घर आता-जाता था और कई बार वहां रुक भी चुका है. शुभम उसे अपना भाई बताता रहा है. हालांकि, बाद में तीनों के बीच रिश्ते को लेकर विवाद खड़ा हो गया और मामला परिवार तक पहुंच गया.

परिवार वालों को रिश्ता मंजूर नहीं

देखते ही देखते सामान्य पारिवारिक रिश्तों का समीकरण बदल गया. अब महिला अपने पति के साथ-साथ प्रेमी के साथ भी रहना चाहती है. चौकाने वाली बात यह है कि पति भी दोनों को छोड़ना नहीं चाहता. महिला के पति ने कहा कि वह महिला और युवक दोनों से संबंध खत्म नहीं करेगा. वह जरूरत पड़ने पर घर छोड़ने तक को तैयार है.

महिला भी अपने पति और प्रेमी दोनों के साथ रहने के अपने फैसले पर कायम है. तीनों के एक साथ रहने के इस फैसले से परिवार में विवाद शुरू हो गया. शुरुआत में परिवार के स्तर पर कुछ सहमति बनी थी. हालांकि, बाद में परिवार के सदस्यों का विरोध बढ़ गया.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः नोट कर लें… 6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरी, सीएम योगी का युवाओं के लिए बड़ा ऐलान

Exit mobile version