नोट कर लें… 6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरी, सीएम योगी का युवाओं के लिए बड़ा ऐलान

UP CM Yogi Job Announcement: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी. हमारी सरकार ने अब तक 9 लाख 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है.
CM Yogi

सीएम योगी (File Photo)

1 Lakh Government Jobs: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार का पिटारा खोल दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2017 से पहले प्रदेश में केवल नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकलते थे. इसके बाद चाचा-भतीजे की जोड़ी और महाभारत का खानदान वसूली के लिए प्रदेश भर में निकल जाता था. नौजवान केवल भटकता रहता था. लेकिन हमारी सरकार ने अब तक 9 लाख 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है. पढ़ें सीएम योगी ने क्या कहा?

दरअसल, आज सीएम योगी कृषि विभाग के लिए नव चयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों एवं 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति-पत्र के देने के लिए लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने युवाओं के रोजगार के लिए बड़ा ऐलान किया है. सीएम योगी ने कहा, मैं प्रदेश भर के युवाओं को आश्वस्त कर दूं कि नोट कर लें. अगले 6 महीने के अंदर 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं.

परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर की बात

इस दौरान सीएम योगी ने परीक्षा में हो रही गड़बड़ियों को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में पूरी पारदर्शी तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई है. आज के समय ऐसा करना खुद में एक बड़ा चैलेंज है कि बिना किसी भेदभाव के आरक्षण नियमों का पालन करते हुए योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्राप्त हो जाए. हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के अभ्यर्थियों का चयन करती है. इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हम नकल माफिया की भी और विभिन्न संस्थानों में बैठे हुए माफिया की कमर को भी तोड़ेंगे और उसके आकाओं को भी जमीन-आसमान दिखाने का काम करेंगे.

ये भी पढ़ेंः भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, दारोगा पर हमले के बाद जब्त की गई थीं भैंसें, सपा और ASP का हंगामा

सपा पर साधा निशाना

सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में नौजवान भटकता रहता था, लेकिन रिजल्ट नहीं आता था. चाचा-भतीजे की जोड़ी और महाभारत का खानदान विज्ञापन के बाद वसूली के लिए निकल जाता था. अंत में युवाओं को कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते थे. लेकिन अब हमारी सरकार में ऐसा नहीं है. युवाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है.

ज़रूर पढ़ें