Vistaar NEWS

लखनऊ: फादर्स-डे के दिन बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट, कम जमीन मिलने से था नाराज

Son killed father in Lucknow

कलयुगी बेटे ने कर दी पिता की हत्या

Son killed father: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संपत्ति विवाद के चक्कर में पिता को ही मौत के घाट उतार दिया. जमीन के लिए की गई इस हत्या ने न सिर्फ मानवता बल्कि रिश्तों को भी कलंकित कर दिया. फिलहाल, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला लखनऊ के महिगवां का है. जहां शुक्रवार को अतरौरा के रहने वाले विनोद कुमार उर्फ महेंद्र का जमीन को लेकर अपने ही पिता से विवाद हो गया. महेंद्र का आरोप है कि उसके हिस्से में कम जमीन दी गई है. इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई और मामला देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया.

फावडे़ से हमला कर मार डाला

दोनों के बीच कहासुनी चल ही रही थी कि इसी बीच महेंद्र ने अपने पिता के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया. जिसमें पिता को गंभीर चोट आई और वे जमीन पर जाकर गिर पड़े. मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाए, जहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई. जब पिता की मौत हो गई तो आरोपी भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ेंः टिन्नू यादव से लेकर चंपत राय तक, राम मंदिर में किसकी क्या थी जिम्मेदारी? SIT ने चढ़ावा चोरी मामले में किया खुलासा

बहन ने दर्ज कराया मुकदमा

महेंद्र की बहन ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर महिगवां थाने में बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है. फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है. लेकिन इस घटना ने न सिर्फ मानवता बल्कि रिश्ते को भी कलंकित कर दिया है.

Exit mobile version