Vistaar NEWS

मायावती, अखिलेश और सीएम योगी… बिना चुनाव लड़े पहली बार बने यूपी के CM

Akhilesh Yadav Mayawati And CM Yogi

मायावती, अखिलेश और सीएम योगी... बिना चुनाव लड़े पहली बार बने यूपी के CM

First Time CM Without Elections: यूपी चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. मंगलवार को अखिलेश यादव ने एक बयान दिया था, जिसमें कहा कि वे इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया कि हम मुख्यमंत्री तभी बनते हैं, जब चुनाव नहीं लड़ते हैं. इस दौरान उन्होंने उदाहरण भी दिया कि वे खुद पिछली बार लोकसभा सांसद रहते हुए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और दावा किया कि इस बार भी सीधे वहां से आकर शपथ लेंगे. हालांकि, बिना विधायक के सीएम बनने का सिलसिला पहली बार नहीं है. इससे पहले भी कई ऐसा नेता रहे हैं, जो बिना विधायक बने सीधे मुख्यमंत्री बने हैं. यहां पढ़ें पूरी लिस्ट.

अखिलेश यादव के चुनाव न लड़ने के पीछे की वजह यही है कि वे अपने आप को किसी एक सीट से बांधना नहीं चाहते हैं. वे प्रदेश में पीडीए की राजनीति करना दोबारा सत्ता में वापसी करना चाहते हैं. इसलिए वे किसी प्रकार की कोई चूक यूपी चुनाव में नहीं करना चाहते हैं. अखिलेश यादव से पहले भी की ऐसा नेता रहे हैं, जो बिना विधायक पद के ही सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे. हालांकि, बाद में एमएलसी चुनाव के माध्यम से पद को बरकरार रखा.

सीएम योगी खुद पहली बार सीएम से बाद बने MLC

सीएम योगी खुद पहली बार जब सीएम बने तो लोकसभा से सदस्य थे. यानी सीएम पद की शपथ के दौरान वे राज्य के किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे. हालांकि बाद में उन्होंने विधान परिषद (MLC) की सदस्यता ग्रहण की. इसके बाद वे 5 सालों तक एमएलसी रहते हुए ही सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली. लेकिन अगले चुनाव में गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़कर विधायक बने और वर्तमान में सीएम हैं.

यूपी में कितने नेता जो बिना सदस्य रहते बने सीएम

योगी आदित्यनाथ से पहले अखिलेश यादव भी बिना राज्य सदन के सदस्य रहते हुए सीएम पद की शपथ ग्रहण की थी. अखिलेश यादव के पहले त्रिभुवन नारायण सिंह, मायावती, राम प्रकाश गुप्ता, राजनाथ सिंह और मुलायम सिंह यादव भी बिना राज्य सदन के सदस्य रहते हुए सीएम पद की शपथ ली.

Exit mobile version