Vistaar NEWS

‘अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, आकाश आनंद को पार्टी में कोई जिम्मेदारी नहीं’, मायावती का बड़ा फैसला

Akash Anand And Mayawati

मायावती के साथ आकाश आनंद

No UP Responsibility for Akash: बहुजन समाज पार्टी की ऑल इंडिया बैठक में मायवती ने कई बड़े फैसले लिए हैं. इस दौरान उन्होंने पार्टी की आगे की रणनीति को लेकर भी बात की है. मायावती ने इस दौरान अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर कहा कि अभी उन्हें और परिपक्व होने की जरूरत है. वहीं मायावती ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी अब किसी गठबंधन के सहारे चुनावी मैदान में नहीं उतरेगी. जहां भी चुनाव लड़ेगी, अपने दम पर लड़ेगी.

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने कुल 4 बार सरकार बनाई है और मायावती चार बार प्रदेश की मुख्यमंत्री रही हैं. लेकिन 2012 के बाद पार्टी लगातार पिछड़ती चली गई. वर्तमान में उत्तर प्रदेश में बीएसपी का कोई भी विधायक नहीं है. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ 1 विधायक बीएसपी के टिकट पर चुनाव जीते थे. उनका भी हाल ही में निधन हो गया. जिसके बाद बसपा का यूपी में कोई विधायक नहीं बचा है.

अकेले ही चुनाव लड़ेगी BSP

बसपा सुप्रीमों मायावती ने हाल ही में पार्टी की ऑल इंडिया बैठक आयोजित कर बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के हित और शोषित वर्ग को शासक वर्ग बनाना ही पार्टी का मिशन है. लेकिन इसके लिए सत्ता जरूरी है. इसीलिए पार्टी अब अकेले ही चुनाव लडे़गी और फिर से एक बार सत्ता में वापसी करेगी.

ये भी पढ़ेंः UP की किस सीट से चुनाव लड़ेंगे अजय राय? खुद कर द‍िया ऐलान, सीएम योगी को दे दी चुनौती

आकाश आनंद को लेकर क्या बोलीं मायावती?

मायावती ने आकाश आनंद को लेकर कहा कि अभी उनको और अधिक परिपक्व होने की जरूरत है. आकाश आनंद को पार्टी में काम करने का मौका तो मिलेगा, लेकिन कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी. हालांकि, ऐसा नहीं है कि आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी कभी नहीं दी जाएगी. उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी तो मिलेगी, लेकिन फिलहाल के लिए टाल दिया गया है. पार्टी के लिए यह बदलाव काफी अहम माना जा रहा है.

Exit mobile version