UP की किस सीट से चुनाव लड़ेंगे अजय राय? खुद कर दिया ऐलान, सीएम योगी को दे दी चुनौती
अजय राय
Ajay Rai Pindra Seat: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसको लेकर तमाम राजनीतिक दल और उनके नेता अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं. इन सब के बीच यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी ऐलान कर दिया कि वह अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि वह वह पिंडरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. इस फैसले के पीछे की वजह भी उन्होंने साफ तौर पर बताई है.
अजय राय लल्लू ने अपने चुनाव लड़ने का ऐलान इंडिया टुडे ग्रुप के एक कार्यक्रम के दौरान किया है. उन्होंने कहा कि वाराणसी और पिंडरा उनका घर है, यही वजह है कि वहीं से चुनाव लड़ना चाहेंगे. अजय राय इससे पहले पीएम मोदी के खिलाफ भी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ चुके हैं.
उन्होंने याद दिलाया कि वह पिंडरा विधानसभा सीट से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं. साल 2009 में बसपा सरकार के दौर में भी उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी.उन्होंने ऐलान किया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव पिंडरा सीट से ही लड़ेंगे. उन्होंने यह भी बताया पिंडरा सीट को न तो कभी बीजेपी जीत पाई है और न ही जनसंघ जीत पाई है. हमने अपने संघर्ष और कार्यकर्ताओं के दम पर वहां जीत दर्ज की है. उन्हीं के भरोसे हम मैदान में उतरते हैं.
किसके साथ चुनाव लड़ेंगी कांग्रेस
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी या फिर किसी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी. इस पर भी अजय राय ने साफ किया किसके साथ चुनाव लड़ना है और कितनी सीटों पर लड़ना है, इसका अंतिम निर्णय पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा. जो पार्टी का आदेश होगा वहीं किया जाएगा. हालांकि राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है.
सीएम योगी को अजय की चुनौती
अयोध्या में अजय राय एक कार्यक्रम में पिछले दिनों शामिल हुए थे. जिसको लेकर बीजेपी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने सावन के महीने में मछली खाई है. इसी को लेकर एक बार फिर सीएम योगी को अजय राय ने खुली चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर हमने कोर्ट में चुनौती दी है कि साबित करें नहीं तो माफी मांगे.
ये भी पढ़ें:CEO जितेंद्र मिश्रा की एंट्री से राम मंदिर में क्या होंगे बदलाव? सबसे पहले खत्म होगी ये पुरानी व्यवस्था