Vistaar NEWS

मायावती ने एक और बड़े नेता को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, सामने आई ये वजह

Mayawati

मायावती (फाइल फोटो)

BSP Leader Faces Party Expulsion: उत्तर प्रदेश में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव है. जिसको लेकर सभी दलों ने कमर कस लिया है और तैयारियां शुरू कर दी है. मायावती भी यूपी की सियासत में अपनी खोई जमीन को वापस पाने के लिए इस बार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं. यही वजह है कि उन्होंने पार्टी में अनुशासनहीनता करने वाले कई बड़े नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. पहले आकाश आनंद के ससुर अब पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को पार्टी से निष्काषित करने का फैसला लिया है.

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, “उत्तर प्रदेश में बी.एस.पी. सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों आदि के फलस्वरूप आज तत्काल प्रभाव से उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.”

कार्यकर्ताओं से की अपील

उन्होंने आगे लिखा, “वैसे भी अब जबकि खासकर उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल काफी गरमाया हुआ है, पार्टी के सभी स्तर के लोगों को विरोधियों के सभी प्रकार के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों से सावधान रहते हुए अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ बी.एस.पी. के अम्बेडकरवादी मिशन को आगामी विधानसभा आमचुनाव में सफल बनाने में पूरे जी-जान से लगे रहना है, यही संदेश व अपील भी है.”

ये भी पढ़ेंः यूपी में महिलाओं को मिलेंगे 50-50 हजार रुपए? चुनाव से पहले योगी सरकार कर सकती है ऐलान

कौन हैं अन्टू मिश्रा?

अन्टू मिश्रा मायावती की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि वे विधानसभा चुनाव से पहले किसी और दल में शामिल हो सकते हैं. यही वजह है कि मायावती ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है. बता दें, इससे पहले भी मायावती ने कई बड़े नेताओं को अपनी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है. अंटू मिश्रा को हटाकर पार्टी ने एक संदेश भी दिया है कि चाहे जो भी हों, अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Exit mobile version