Vistaar NEWS

‘BJP की मदद से जीते नगीना सांसद…’, चंद्रशेखर पर भड़कीं मायावती, आंदोलन की राजनीति पर भी उठाए सवाल

Nagina MP Chandrashekhar Azad And Mayawati

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और मायावती

Mayawati Attacks Chandrashekhar Azad: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर का कोई जनाधार ही नहीं है. भाजपा की मदद से वे नगीना सीट जीत पाए थे. इसलिए चंद्रशेखर भाजपा के इशारे पर काम करते हैं. इस दौरान उन्होंने और कई गंभीर आरोप लगाए. पढ़ें मायावती ने क्या कहा?

यूपी चुनाव से पहले प्रदेश का सियासी पारा हाई हो गया है. सभी दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिए हैं. इसी बीच मायावती ने पहले अपनी ही पार्टी में कई पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया और अपने छोटे भतीजे को आकाश आनंद की जगह खड़ा किया. इसके बाद अब मायावती यूपी में दलित नेता बनकर उभर चंद्रशेखर रावण पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चंद्रशेखर को नगीना सीट जितवाया है.

दलित समाज चंद्रशेखर के बहकावे में न आए: मायावती

मायावती ने इस दौरान ईवीएम को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि भाजपा ने नगीना में ईवीएम में गड़बड़ी कराकर चंद्रशेखर को चुनाव जितवाया है. इसलिए वह भाजपा के इशारे में काम करते हैं. इतना ही चंद्रशेखर की आंदोलन राजनीति को लेकर भी मायावती ने सवाल उठाए और कहा कि वे युवाओं से धरना-प्रदर्शन कराकर उनपर मुकदमे दर्ज करा देते हैं. मायावती ने दलित समाज से अपील करते हुए कहा कि वे चंद्रशेखर आजाद के बहकावे में नहीं आए.

ये भी पढ़ेंः UP चुनाव के लिए कांग्रेस के सामने अखिलेश रख सकते हैं कई शर्तें, दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक

सपा पर भी साधा था निशाना

इससे पहले दोनों दलों ने सपा को लेकर निशाना साधा था, लेकिन अब दोनों दल आमने-सामने आ गए हैं. मायावती ने मुस्लिमों के वोट को लेकर भी सपा पर निशाना साधा था और कहा था कि सपा वोटों के स्वार्थ के लिए अपना रंग बदल रही है. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि बार-बार सपा को वोट देकर अपना वोट क्यों खराब किया जाए. मुस्लिम समाज का रवैया भी तेजी से बीएसपी के पक्ष में बदल रहा है.

Exit mobile version