Vistaar NEWS

मेरठ होटल कांडः लड़की से जबरदस्ती करने वाला सलमान गिरफ्तार, लड़खड़ाते हुए पुलिस से बोला- ‘माफ कर दो साहब, गलती हो गई’

Meerut Hotel Incident

मेरठ कांड का आरोपी सलमान गिरफ्तार

Salman Caught After Encounter: उत्तर प्रदेश के मेरठ से होटल के बाहर का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया था. जिसमें साफ दिखाई दे रहा था कि सलमान नाम का एक युवक होटल से भाग रही युवती के साथ मारपीट करते हुए उसे जबरदस्ती पकड़ कर होटल के अंदर ले जाने का प्रयास कर रहा है. सलमान पर आरोप है कि उसने युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास और शादी का दबाव बना रहा था. फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान सलमान रोते हुए माफी मांगते नजर आया.

मेरठ होटल कांड का जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सब हैरान रह गए. यूपी यह घटना ऐसे लग रही थी जैसे आरोपी जानबूझकर कानून को चुनौती देना चाहता है. आरोपी सलमान युवती को पहले अपने झांसे पर लिया और फिर उसे एक होटल में ले गया. वहां युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया. इस दौरान युवती ने किसी तरह से आरोपी के चंगुल से बाहर निकली और भागने लगी, लेकिन आरोपी ने पीछा करते हुए युवती को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए खींचकर होटल के अंदर ले जाने लगा. इस दौरान का सीसीटीवी भी सामने आया है.

अस्पताल में भर्ती है आरोपी सलमान

जब वीडियो वायरल हुआ तो यूपी पुलिस एक्टिव हो गई और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें लगा दी. आरोपी सलमान ग्राम नारहेड़ा के पास निर्माणाधीन अंडरपास के पास दिखा तो पुलिस ने घेराबंदी कर दी. जब आरोपी ने अपने आप को देखा कि चारों ओर से घिर चुका है तो उसने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा. इस दौरान वह पुल से नीचे गिर गया. जिसकी वजह से दाहिने पैर व बांए हाथ में चोंटें आईं. पुलिस ने घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया.

पुलिस जांच में जुटी

आरोपी सलमान को जब पुलिस गिरफ्तार कर ले जा रही थी. इस दौरान उसने लड़खड़ाते हुए कहा, सर, गलती हो गई, माफ कर दो, अब नहीं होगी गलती. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी सलमान के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और एससी/एसटी एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी पहले से भी कई मामलों में आरोपी रह चुका है. पुलिस अब जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने में जुटी है.

Exit mobile version