‘इंशाअल्लाह, सेना की चेकपोस्ट उड़ा दूंगा…’, आतंकी उजैद का मंसूबा फेल, मोबाइल से बड़ा खुलासा

Terrorist Uzaid Checkpoint Plot: जांच एजेंसियों ने बताया कि उजैन का जो फोन बरामद हुआ है. उसमें '005 Brigade' नाम के ग्रुप की एक चैट मिली है. जिसमें कुल 5 सदस्य हैं और इसे पाकिस्तान में बैठा हैंडलर संचालित करता है. हैंडलर जो आदेश देगा. यहां से वही करने की बात स्वीकार की गई है.
Terrorist Uzaid Checkpoint Plot

आतंकी उजैद का मंसूबा फेल

Mobile Chat Exposes Conspiracy: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हुआ है. जिसके मोबाइल फोन से बड़ा खुलासा हुआ है. सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो संदिग्ध आतंकी उजैद कुरैशी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के संपर्क में था, जो भारतीय सेना की चेकपोस्ट पर जाकर बम जैसी जैकेट पहनकर आत्मघाती हमला करना चाहता था. हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है.

सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तारी के बाद जब उजैद के मोबाइल की चेकिंग की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. जांच में कुछ एक्सक्लूसिव व्हाट्सऐप चैट्स के स्क्रीनशॉट्स मिले हैं. जिसमें पाया गया कि पाकिस्तान हैंडलर से भारतीय सेना की चेकपोस्ट पर आत्माघाती करने की प्लानिंग है. इसके लिए विधिवत विस्फोटक जैकेट तैयार की बात लिखी गई थी.

WhatsApp ग्रुप की चैट वायरल

जांच एजेंसियों ने बताया कि उजैन का जो फोन बरामद हुआ है. उसमें ‘005 Brigade’ नाम के ग्रुप की एक चैट मिली है. जिसमें कुल 5 सदस्य हैं और इसे पाकिस्तान में बैठा हैंडलर संचालित करता है. हैंडलर जो आदेश देगा. यहां से वही करने की बात स्वीकार की गई है.

क्या हुई बातचीत?

उजैद के मोबाइल में जो चैट मिली है. उसमें बेहद चौंकाने वाली बातचीत की गई है. उस ग्रुप में मौजूद सदस्य उजैद पूछता है कि भाई क्या क्या प्लान है? इस दौरान ‘DRUGS’ नाम के पाकिस्तान हैंडलर ने कहा कि प्लान ये है कि साजिद को बम वाली जैकेट पहनाकर भारतीय सेना की चेकपोस्ट पर भेजना है और फिर वहां पर धमाका कर देना है. ठीक है? यह सुनते ही उजैद ने हामी भर दी और कहा ‘हां, ठीक है, मैं तैयार हूं. इंशाअल्लाह, पूरी चेकपोस्ट उड़ा दूंगा. मैं इस काम के लिए अपना 100 प्रतिशत दूंगा’.

जब पूछा गया कि बम वाली जैकेट कहां है? तो हैंडलर ने बताया कि घर पर ही बना लेंगे. फिलहाल, अब पुलिस ने उजैद को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियां अब यह भी पता लगाने में जुट गई हैं कि उजैद के अलावा इस काम में और कौन-कौन शामिल है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें