Keshav Maurya on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शनिवार को अमेठी दौरे पर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है. डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता में आने के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख लें. लेकिन वह पूरा होने वाला नहीं है. पढ़ें डिप्टी सीएम ने क्या-क्या कहा?
जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अमेठी के राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अब अखिलेश यादव जनता की नजर में खुद एक सवाल बन गए हैं.
BJP का 2047 तक लक्ष्य
डिप्टी सीएम ने दावा किया कि 2047 तक उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार नहीं बनने वाली है. भाजपा ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है. इसलिए अखिलेश यादव चाहे जितना मन हो सपने देख लें, लेकिन वे सीएम नहीं बन पाएंगे. इतना ही नहीं, इस दौरान डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव के साथ ही राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.
ये भी पढ़ेंः सहारनपुर में अवैध मस्जिद ढहाई तो नीचे निकला कुआं, मंदिर का दावा! इतिहास को लेकर उठे सवाल
अखिलेश के साथ राहुल गांधी पर भी तंज
डिप्टी सीएम ने दावा किया कि न तो देश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है और न ही उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की. इसलिए सपने देखने छोड़ दें. बता दें, ऐसा नहीं है कि डिप्टी सीएम ने पहली बार दोनों पर तंज कसा है. इससे पहले भी अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी पर भी तंज कस चुके हैं.
