‘अब मुहर्रम के नाम पर सड़कों पर उपद्रव नहीं…’, CM योगी बोले- दंगा मुक्त है यूपी
सीएम योगी आदित्यनाथ
CM Yogi Statement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पहले मोहर्रम के दौरान तलवारें लहराकर तमाशा बनाया जाता था और दंगा फैलाया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है. साल 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है.’ इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था में आए बड़े बदलावों का जिक्र करते हुए दावा किया कि अब सड़कों पर कोई बवाल नहीं होता है.
बता दें, सीएम योगी हाथरस में 548 करोड़ रुपए की लोक-कल्याणकारी परियोजना का लोकार्पण करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा, अब मुहर्रम के नाम पर सड़कों पर उपद्रव नहीं होता है. ढोल और ताशा बजाकर होने वाला ‘तमाशा’ बंद हुआ है. जहां पर सुरक्षा न हो, उपद्रव हो, इलाका दंगाग्रस्त हो और महीनों-महीनों कर्फ्यू लगा रहे, वहां विकास और उज्जवल भविष्य के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है.
अब मुहर्रम के नाम पर सड़कों पर उपद्रव नहीं होता है…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 28, 2026
ढोल और ताशा बजाकर होने वाला 'तमाशा' बंद हुआ है… pic.twitter.com/Gj0ATXHwFd
9 सालों से कोई दंगा नहीं हुआः सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा, साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की यह स्थिति थी कि यहां ऐसा कोई जिला नहीं था जहां दंगे ना हुए हों. इस अव्यवस्था से आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त होता था और प्रदेश बदनाम होता था. लेकिन पिछले 9 सालों में उत्तर प्रदेश में कोई दंगा, कोई कर्फ्यू और कोई गुंडागर्दी नहीं देखने को मिल रही है, लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः ‘अयोध्या के पटवारी’ चंपत राय का संघ में कैसे बढ़ा कद? अब राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में उठे कई सवाल
अब सड़कों पर उपद्रव नहीं होता
इस दौरान सीएम योगी ने मुहर्रम कार्यक्रम को लेकर कहा, कल ही मुहर्रम का आयोजन हुआ, लेकिन कोई दंगा या विवाद नहीं हुआ. क्योंकि अब मुहर्रम के नाम पर सड़कों पर कोई उपद्रव नहीं होता है. पहले राह चलते लोगों पर हमला कर दिया जाता था. ताजिया के नाम पर लोगों का छज्जा तोड़ दिया जाता था, लेकिन अब सरकार बदल चुकी है. प्रदेश में लगभग 12,000 जुलूस निकले, लेकिन कोई उपद्रव नहीं हुआ और न ही कोई कर्फ्यू लगा.