Uttar Pradesh Police: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिसकर्मियों ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गलती से गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया. सहारनपुर पुलिस की बड़ी चूक सामने आई है. यह गार्ड ऑफ ऑनर सुप्रीम कोर्ट के जज को देना था. लेकिन जज से पहले ओवैसी पहुंच गए. इस दौरान वहां पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने ओवैसी को ही जज समझकर सलामी दे दी. अब इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है.
यह मामला शनिवार का है, जहां सहारनपुर सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के जज का आगमन होना था और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देना था. जिसके लिए पहले से ही पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे. इसी बीच जज के आगमन से पहले एआईएमआईएम चीफ ओवैसी सुबह साढ़े 11 बजे अपने काफिले के साथ सर्किट हाउस पहुंच गए. ओवैसी को अंदर आते देख पुलिसकर्मी एक्टिव हो गए और उन्हें ही गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया.
सहारनपुर में सुप्रीम कोर्ट के जज के स्वागत के लिए तैयार पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर गलती से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया https://t.co/IYlwQXRWZs
— Anjali Kumari (@AnjaliKumari009) November 21, 2026
पुलिस ने मानी चूक
इसके बाद ओवैसी चंद्रशेखर आजाद के साथ सर्किट हाउस के अंदर चले गए. लेकिन अब इस पुलिस की इस चूक की हर तरफ चर्चाएं हो रही हैं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. हालांकि, गार्ड ऑफर ऑनर के बाद ही पुलिसकर्मियों को अपनी गलती का अहसास हो गया, लेकिन तक उनके हाथ से सबकुछ जा चुका था.
सोशल मीडिया पर खूब वायरल है वीडियो
यह गार्ड ऑफ ऑनर सुप्रीम कोर्ट के जज को देना था, लेकिन गलती वश ओवैसी को दे दिया गया. इस दौरान ओवैसी ने भी पुलिस को सलामी दी और फिर रवाना हो गए. लेकिन इस घटना की चर्चा खूब जोरों से चल रही है और वीडियो भी खूब वायरल हो रही है.
