Vistaar NEWS

कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़के CEC ज्ञानेश कुमार के माता-पिता, मां ने गंगाजल से कराया शुद्धिकरण

CEC Gyanesh Kumar Home

CEC ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Gyanesh Kumar Parents Statement: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के आगरा वाले पैतृक आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन को लेकर उनके बुजुर्ग माता-पिता ने दुख जताते हुए कहा कि जिन्होंने घर पर आकर इस तरह का माहौल बनाया. भगवान उनकी बुद्धि का शुद्धिकरण करें. हालांकि, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था. जिन्हें बाद में जमानत मिल गई.

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इन दिनों विपक्ष का देशभर में प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. इसी बीच आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के घर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन के दौरान ही ‘वोट चोर’ और ‘गद्दार’ जैसे नारे लगाए. इसके साथ ही उनके घरों की दीवार पर कालिख पोते और कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया.

6 कांग्रेसी हुए थे गिरफ्तार

ज्ञानेश कुमार के माता-पिता ने आपत्ति जताते हुए चिंता जताई थी. इसके साथ ही इस मामले की शिकायत भी दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था. इस प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार के घर पर कई सामाजिक संगठन के लोग पहुंचे और उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ज्ञानेश कुमार से कोई आपत्ति है तो वे दिल्ली स्थित उनके आवास पर जाकर प्रदर्शन करें. उनके बुजुर्ग माता-पिता के आवास पर प्रदर्शन करना उचित नहीं है.

ये भी पढ़ेंः क्या खत्म हो गया दबदबा? 37 सालों बाद संसद से बाहर हुई चंद्रशेखर फैमिली

माता-पिता ने जताई चिंता

इस मामले को लेकर ज्ञानेश कुमार के पिता सुबोध गुप्ता ने कहा कि SIR प्रक्रिया को लेकर तमाम आपत्तियां की जा रही हैं. जब दक्षिण में वोटिंग होती है और इन्हें जीत मिलती है तो कोई दिक्कत नहीं होती. इस दौरान मां ने भी पैतृक आवास पर प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई और घर का गंगाजल से शुद्धिकरण कराया.

Exit mobile version