Vistaar NEWS

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर चाय में जहर देकर की पति की हत्या, 2 साल की बेटी भी जाएगी जेल!

Pilibhit Murder Case

पीलीभीत में पत्नी ने पति को जहर वाली चाय देकर मार डाला.

Patni Ne Di Zehar Wali Chai: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक महिला ने पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. महिला ने अपने प्रेमी को पाने के लिए पति की चाय में जहर मिला दिया. जिसे पीने से उसके पति की मौत हो गई. मृतक की 2 साल की बेटी भी है, जो अब अपनी मां और उसके प्रेमी के साथ जेल जाएगी. जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बीसलपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में समाकांत मिश्रा की मौत हो गई थी. जिसके बाद मृतक के भाई ने उनकी पत्नी और प्रेमी के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आया. पहले तो दोनों ने पुलिस को खूब गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो दोनों ने जुर्म कबूल लिया.

18 जुलाई को पत्नी के साथ प्रेमी को देखा था पति

पुलिस के मुताबिक, मृतक समाकांत मिश्रा, जो मूल रूप से कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरवाड़ा का रहने वाला था. वह वर्तमान में बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां, जनता नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था. 18 जुलाई को जब वह अपने काम से लौटा तो पत्नी के प्रेमी को देख लिया. यहीं से दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ. जिसकी वजह से पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर पिला दिया और उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ेंः ‘मन में इच्छा तो बहुत थी, लेकिन बुलाया नहीं…’, फ्लाईओवर लोकार्पण में नहीं बुलाने पर छलका BJP सांसद का दर्द

5 सालों से प्रेम-प्रसंग में थे दोनों

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों के बीच करीब 5 सालों से प्रेम-प्रसंग था. लेकिन इसकी जानकारी पति को अभी लगी, जिसके बाद से वह लगातार विरोध करता रहा. इसी बीच पत्नी रेनू ने अपने प्रेमी शिवम के साथ मिलकर रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर ली. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया.

Exit mobile version