Vistaar NEWS

राम मंदिर CEO इंटरव्यू में धर्म की परीक्षा? शराब से जनेऊ तक पूछे गए कई तरह के सवाल

Ram Mandir Chadhava Chori Update

अयोध्या राम मंदिर

Ram Mandir CEO selection: अयोध्या में राम मंदिर में हुई कथित चंदा चोरी का मामला सामने आया था. इस मामले के बाद मंदिर की व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं. इसी कड़ी में अब मंदिर में CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. ताकि मंदिर की व्‍यवस्‍थाओं को और सही ढंग से चलाया जा सके. सीईओ पद के इंटरव्यू प्रक्रिया भी हो चुकी है. इसमें कई तरह के सवाल पूछे गए हैं.

सीईओ के लिए हुए इंटरव्यू में सवाल पूछा गया कि क्या आप कट्टर हिंदू हैं?, क्या जनेऊ पहनते हैं?, शाकाहारी भोजन करते हैं?, भगवान राम में आस्था है? और भी इसी तरह के कई सवाल…जो अयोध्या के राम मंदिर के CEO पद के उम्मीदवारों से पूछे गए थे. इंटरव्यू का आयोजन अयोध्या राम मंदिर परिसर के उत्तरी हिस्से में स्थित ग्रीन हाउस में हुआ.

इंटरव्यू में कौन-कौन शामिल हुआ?

राम मंदिर में सीईओ की नियुक्ति के लिए हजारों आवेदन प्राप्त हुए थे.  मंगलवार को हुए इंटरव्यू में तीन पूर्व आईएएस अधिकारी, एक रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर और चार पूर्व सैन्य और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अधिकारी शामिल हुए. कुल मिलाकर मंगलवार को 12 लोगों का इंटरव्यू पूरा हुआ है.

इंटरव्यू में किस तरह के सवाल पूछे गए?

सीईओ पद के लिए इंटरव्‍यू के दौरान अलग-अलग तरह के कई सवाल पूछे गए.. इनमें उनके धार्मिक कार्यों, खाने-पीने संबंधी आदतों और राम मंदिर के लिए उनके नजरिए से जुड़े सवाल शामिल थे.कुछ सवाल ऐसे भी रहे.

  1. क्या आप शिखा रखते हैं.

2. क्या आप जनेऊ पहनते हैं,

3.  क्या आप शुद्ध शाकाहारी हैं या मांसाहारी भोजन करते हैं,

 4. क्या आप शराब पीते हैं या बिल्कुल नहीं पीते,

 5. क्या आप कट्टर हिंदू हैं,

6. क्या आप हिंदू धर्म के अनुसार वस्त्र पहनने में सहज महसूस करेंगे’.

अभी इंटरव्यू प्रक्रिया जारी है. आने वाले दिनों कई और लोगों के इंटरव्यू होने वाले हैं. जबकि समिति को 2 सितंबर तक तीन नामों का पैनल राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपना है. मतलब यह कि 2 सितंबर से पहले यह प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी. 

ये भी पढ़ें:कैश कांड में आज खुलेगा राज! संसद में पेश होगी जस्टिस यशवंत वर्मा पर जांच रिपोर्ट

Exit mobile version