Vistaar NEWS

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, बिजली कटौती को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला

cm yogi

सीएम योगी

UP Electricity: उत्तर प्रदेश में लगातार बिजली कटौती की शिकायतें आ रही हैं, जिस लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर सीएम योगी ने सख्त रुख अपनाया है. सीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को लेकर नाराजगी जताई है. सीएम योगी की सख्ती के बाद यूपीपीसीएल ने बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं. इसके साथ ही बिजली विभाग ने हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निपटाने के निर्देश दिए हैं.

योगी सरकार ने शहरों और गांवों में तय समय के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं. सरकार के आदेश के मुताबिक, यूपीपीसीएल ने शहरों शहरों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का आदेश दिया है. इसकी निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है.

लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई

बिजली आपूर्ति में लापरवाही बरतने को लेकर विभाग ने कार्रवाई की है. जिसमें दो अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही बिजली विभाग ने स्पष्ट कहा है कि चाहे कोई भी हो, अगर लापरवाही बरती जाएगी, तो कार्रवाई जरूर होगी. इसके साथ ही विभाग ने बिजली उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की है. सरकार ने आदेश दिए हैं कि सबसे पहले 1912 पर मिलने वाली शिकायतों के निराकरण पर ध्यान दें और उसे निपटाने का प्रयास करें.

ये भी पढ़ेंः ‘ईदगाह फुल होने पर दूसरी मस्जिद में जाएं, लेकिन सड़क पर…’, बकरीद को लेकर यूपी प्रशासन सख्त

बिजली विभाग ने लखनऊ में 22 अधीक्षण और अधिशासी अभियंताओं को रात 9 बजे से लेकर 1 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है. किसी प्रकार के फॉल्ट की स्थिति में तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल करने के आदेश जारी किए हैं. यानी अब गर्मी में लोगों को बिजली की परेशानियां नहीं होंगी. अगर कहीं फॉल्ट हो भी जाता है, तो उसे तुरंत बहाल कर सप्लाई चालू की जाएगी.

Exit mobile version