यूपी में सियासी हलचल के बीच CM योगी से मिले बृजभूषण, बोले- चुनाव से पहले होगी ‘कथा 2.0’

Brij Bhushan Meets CM Yogi: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भले ही कथा के आयोजन के सिलसिले से सीएम योगी से मुलाकात की हो, लेकिन इस मुलाकात ने प्रदेश की सियासी हलचल को तेज कर दिया है.
Brij Bhushan Meets CM Yogi

सीएम योगी से मिले बृजभूषण शरण सिंह (File Photo)

Katha 2.0 Before UP Polls: उत्तर प्रदेश चुनाव में अब गिने-चुने दिन ही बचे हैं. सभी दल अपनी जीत का दावा करते हुए हर प्रकार के हथकंडे अपनाने का प्रयास कर रहे हैं. इसी बीच यूपी में चुनाव से पहले एक नया ट्रेंड चर्चा में है. कई नेता धार्मिक आयोजनों के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं. हाल ही में राजा भैया ने कुंडा में कथा करवाकर लाखों की भीड़ एकत्रित की. अब इसी क्रम में गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी चल रहे हैं. बृजभूषण शरण सिंह भी एक बडे़ कथा आयोजन की तैयारी कर रहे हैं. इसी बीच पूर्व सांसद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की है.

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भले ही कथा के आयोजन के सिलसिले से सीएम योगी से मुलाकात की हो, लेकिन इस मुलाकात ने प्रदेश की सियासी हलचल को तेज कर दिया है. पूर्व सांसद ने बताया कि वे गोंडा के नंदिनी नगर में कथा का आयोजन करने जा रहे हैं. जिसका नाम ‘सनातन की ओर कथा 2.0’ दिया गया है. सीएम योगी से मुलाकात को पारिवारिक और शिष्टाचार बताया.

फिर जनवरी में होनी है कथा

जानकारी के अनुसार, नंदनी नगर में आयोजित होने वाली कथा 2 जनवरी से लेकर 8 जनवरी तक चलेगी. जिसमें साधु-संतों के साथ ही देशभर के कई दिग्गज पहुंचेंगे. हालांकि, पूर्व सांसद के लिए यह कोई नया नहीं है. पिछले साल भी उन्होंने जनवरी के महीने में राष्ट्रकथा का आयोजन कराया था. जिसमें काफी भीड़ उमड़ी थी और देशभर में चर्चा का विषय बना था.

प्रदेश में कई नेता करा रहे कथा

एक बार फिर उन्होंने कथा कराने की तैयारी की है, लेकिन इस बार यूपी चुनाव भी नजदीक है. ऐसे में इस कथा की और चर्चा हो रही है. इससे पहले राजा भैया ने भी कथा कराकर खूब सुर्खियां बटोरी. यूपी चुनाव से पहले देशभर में भाजपा के कई नेता कथा करा रहे हैं. अब देखना यह होगा कि यूपी चुनाव में इस कथा का कितना असर दिखाई देता है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें