Vistaar NEWS

15 लाख के जेवर लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, पहले भी कर चुकी थी दो शादियां, 5 गिरफ्तार

Looteri Dulhan

लुटेरी दुल्हन (फाइल फोटो)

Kanpur Looteri Dulhan: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लुटेरी दुल्हन ने शादी के बाद करीब 15 लाख रुपए के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई. जब जांच की गई तो पता चला कि महिला ने यह तीसरी शादी की है, तो सब हैरान रह गए. घटना के बाद जब पीड़ित पति ससुराल पहुंचा तो वहां पर उसके साथ मारपीट की गई. जिसके बाद पीड़ित पति ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है. जानें क्या है पूरा मामला?

पीड़ित विशाल विश्वकर्मा ने बताया कि वह कानपुर के बर्रा इलाके में रहकर फाइनेंस का कारोबार करता है. उसकी शादी पिछले साल प्रीति नाम की एक लड़की के साथ हुई थी. शादी में खूब पैसे खर्च हुए और दु्ल्हन ने करीब 15 लाख रुपए के गहने अपने लिए बनवा लिए. शादी के बाद तो कुछ दिनों तक सबकुछ ठीकठाक ही रहा, लेकिन फिर अचानक उसके हावभाव में परिवर्तन आने लगे.

जून में गहने लेकर फरार लुटेरी दुल्हन

इस दौरान कई बार उसे रोका-टोका भी गया, लेकिन उस पर कोई प्रभाव नहीं हुआ. इसके बाद अचानक घर से पूरे गहने लेकर फरार हो गई. पहले तो लगा कि नाराजगी की वजह से ससुराल चली गई, लेकिन जब जांच पड़ताल की गई तो हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई.

जांच के दौरान पता चला कि उसके इससे पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं. दोनों शादियां आर्य समाज मंदिर से की और उसका विधिवत रजिस्ट्रेशन भी है. लेकिन शादी के दौरान इसकी भनक तक नहीं लगने दी. इसके बाद ससुराल गया तो उसके घर वालों ने मारपीट शुरू कर दी.

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने महिला के मायके वालों और ससुरालवालों से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version