Vistaar NEWS

‘कुत्ता भी हो तो वोट अखिलेश के उम्मीदवार को’, सपा MLC के बयान से मचा यूपी में बवाल

अख‍िलेश यादव

अख‍िलेश यादव

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं. वैसे-वैसे नेताओं की बयानबाजी तेज होती जा रही है. इन सब के बीच यूपी की राजनीति में समाजवादी पार्टी के एक एमएलसी लाल बिहारी यादव के बयान को लेकर नया विवाद खड़ा कर द‍िया है. आजमगढ़ में सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव ने कहा कि अखिलेश यादव किसी कुत्ते के गले में भी घंटी बांध दें तो उसी को ही वोट देना है.

लाल बिहारी यादव का यह बयान आजमगढ़ में आयोजित शिक्षकों की एक बैठक के दौरान सामने आया है. कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव समेत पार्टी के कई नेता और पदाधिकारी मौजूद थे.

बताया जा रहा है कि बैठक का उद्देश्य आगामी चुनावों को लेकर शिक्षकों और पार्टी समर्थकों के बीच संगठन को मजबूत करना था. इसी दौरान एमएलसी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के घोषित उम्मीदवार के साथ मजबूती से खड़े रहने की अपील की.

लाल बिहारी यादव ने क्‍या-क्‍या कहा?

अपने संबोधन में लाल बिहारी यादव ने कहा कि अगर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव किसी व्यक्ति को उम्मीदवार बनाकर भेजते हैं तो कार्यकर्ताओं को उसी के पक्ष में मतदान करना चाहिए. इसी बात को उन्होंने एक विवादित उदाहरण के जरिए समझाया. उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव किसी कुत्ते के गले में घंटी बांधकर भी भेज दें, तो कार्यकर्ताओं को उसी के पक्ष में वोट देना चाहिए. उनके इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.

बीजेपी ने साधा सपा पर निशाना

बीजेपी ने इस बयान को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है. भाजपा नेता जयनाथ सिंह ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और मतदाताओं के अपमान से जोड़ते हुए आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता अपने विवेक और पसंद के आधार पर प्रतिनिधि चुनती है. पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर देना यह नहीं दर्शाता कि मतदाता बिना सोचे-समझे उसके पक्ष में मतदान करे. बीजेपी नेता ने सपा एमएलसी से बयान पर विचार करने और जनता से माफी मांगने की मांग भी की है.

ये भी पढ़ें:‘सोना खरीदने से बचें…’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से फ‍िर की अपील, राहुल पर साधा न‍िशाना

Exit mobile version