Vistaar NEWS

प्रेमी के साथ नाबालिग बेटी को देखना पड़ा भारी, दोनों ने मिलकर कर दी पिता की हत्या

Basti Crime News

बस्ती में बेटी ने कर दी पिता की हत्या

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक पिता को अपनी बेटी को प्रेमी के साथ देखना भारी पड़ गया. बेटी ने इस दौरान अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र का है. जहां 52 वर्षीय कृष्णा की हत्या हो गई. इस हत्या का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि उनकी ही नाबालिग बेटी पर लगा. आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी.

2 सालों से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच करीब 2 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. यह रिश्ता पिता को बिल्कुल भी मंजूर नहीं था. पिता कई बार अपनी बेटी को समझाइश भी दे चुके, लेकिन इसके बावजूद बेटी नहीं मानी. इसी बीच शुक्रवार को पिता ने गन्ने के खेत में दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया. पिता को देखते ही दोनों आक्रामक होकर हमला कर दिए, जिसमें पिता की मौत हो गई. इसके बाद पुलिस से बचने के लिए शव को भी छिपा दिया.

लेकिन कहते हैं कि चाहे कितना भी बड़ा बदमाश हो. पुलिस की नजर से नहीं छिप सकता. ठीक वैसा ही हुआ. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ेंः रक्षाबंधन पर यूपी में बसों में फ्री सफर करेंगी महिलाएं, सीएम योगी का बड़ा तोहफा

कैसे हुआ खुलासा?

जब कृष्णा देर शाम तक अपने घर नहीं लौटे तो घरवालों ने छानबीन शुरू कर दी. जब काफी देर तक कृष्णा खोजबीन के बाद भी नहीं मिले, तो भतीजे ने दुर्गा से पूछताछ की. इस दौरान दुर्गा ने कुछ ऐसे तोड़-मरोड़कर जवाब दिए, जिससे शक गहरा गया. पुलिस ने फिर कड़ाई से पूछताछ कर मामले का खुलासा किया.

Exit mobile version