‘जुल्म की इंतिहा हो गई…दर्द और मातम का माहौल’, संभल मस्जिद पर बुलडोजर चलने के बाद छलका सपा सांसद का दर्द
संभल में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन पर सपा सांसद जिया उर्र रहमान बर्क ने दुख व्यक्त किया है.
UP News: उत्तर प्रदेश में संभल में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन पर सपा सांसद जिया उर्र रहमान बर्क का दर्द छलका है. सपा सासंद ने इस कार्रवाई को गैर कानूनी बताया है. उन्होंने कहा कि तमाम कानूनी कोशिशों के बावजूद भी मस्जिद को शहीद कर दिया गया है. ऐसे में इंसाफ से भरोसा उठ गया है. मस्जिद के शहीद होने के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.
‘अधिकारी आखों पर पट्टी बांधकर टारगेट कर रहे’
सपा सांसद जिया उर्र रहमान बर्क ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर पोस्ट करके संभल मस्जिद को तोड़े जाने पर दुख व्यक्त किया है. सपा सांसद जिया उर्र रहमान बर्क ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर पोस्ट करके संभल मस्जिद को तोड़े जाने पर दुख व्यक्त किया है. बर्क ने लिखा, ‘लाख कोशिशों, गुज़ारिशों और कानूनी प्रयासों के बावजूद सम्भल प्रशासन द्वारा कसेरवा गांव में मस्जिद को शहीद कर दिया गया. ऐसा महसूस होता है अधिकारियों द्वारा आंखों पर पट्टी बांधकर एक तय निशाने के साथ कार्रवाई की जा रही है. यह कार्रवाई कई गंभीर सवाल खड़े करती है. जब लोगों की फरियाद, कानूनी दलीलें भी न सुनी जाएं, तो इंसाफ पर भरोसा कमजोर पड़ने लगता है.
याद रखिए, भारत का संविधान किसी को भी कानून से ऊपर होने की इजाजत नहीं देता. यह मुल्क किसी व्यक्ति, दल या सत्ता की जागीर नहीं है.’
Sambhal, Uttar Pradesh: Samajwadi Party MP, Ziaur Rahman Barq says, "In the past few years, a very wrong trend has been going on in Sambhal, Uttar Pradesh and across India, where religious places such as mosques, madrasas, graveyards, Eidgahs, and shrines are being continuously… pic.twitter.com/O5sn8GFR1U
— IANS (@ians_india) June 7, 2026
‘मां-बहनों की आंखें अश्कबार हैं’
बर्क ने आगे लिखा, ‘मस्जिद के शहीद किए जाने के बाद पूरे गांव में गम, दर्द और मातम का माहौल है. मां-बहनों की आंखें अश्कबार हैं, बच्चे सहमे हुए हैं और हर दिल इस मंजर को देखकर दुखी है. अगर किसी को यह लगता है कि ताकत के दम पर लोगों की आवाज दबा दी जाएगी, तो यह उसकी गलतफहमी है. नाइंसाफी के खिलाफ यह आवाज हर हाल में बुलंद होती रहेगी.’
‘देश में मस्जिद, मदरसे, कब्रिस्तान टारगेट किए जा रहे’
बर्क ने संभल के कसेरवा गांव में मस्जिद पर हुई कार्रवाई को लेकर रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. बर्क ने कहा, ‘संभल, यूपी समेत पूरे देश में मस्जिद, मदरसा, कब्रिस्तान, ईदगाह और मजार को लगातार टारगेट किया जा रहा. ये बीजेपी की नीति है. हिंदू-मुस्लिम को बांटने पर काम किया जा रहा है. लेकिन हम चाहते हैं कि सब लोग एक साथ रहें. छोटे से लेकर बड़े अधिकारी सभी गलत कार्रवाई कर रहे हैं. वो मस्जिद डेढ़ सौ साल पुरानी है, जिसे शहीद किया गया. वक्फ में रजिस्टर्ड प्रॉपर्टी पर कार्रवाई का अधिकारी एसडीएम जिलाधिकारी को नहीं है. गैर कानूनी तरीके से कार्रवाई की जा रही है.’
ये भी पढ़ें: काशी में मांस-मछली बेचना बैन, गंदगी से मिलेगी मुक्ति; दुकानों को शहर के बाहर किया जाएगा शिफ्ट