Lucknow Fire: लखनऊ के अलीगंज में एनिमेशन कोचिंग में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई. जबकि 13 लोग घायल हो गए. मरने वालों में ज्यादातर स्टूडेंट्स हैं. बहुमंजिला इमारत में दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की कोचिंग थी. बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी क्लासेज चल रहीं थी. आग लगने के बाद बच्चे खुद को बचाने के लिए बाथरूम में छिप गए, और दम घुटने से उनकी मौत हो गई. वहीं कई स्टूडेंट्स जान बचाने के लिए ऊपर से कूद गए, जिससे छात्र घायल हो गए. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है.
मृतकों के परिजनों को 7 लाख और घायलों को एक लाख की मदद
हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को सीएम योगी ने 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद का ऐलान किया है. जबकि पीएम मोदी ने मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की सहायता करने का ऐलान किया है. इस तरह घटना में मृतकों के परिजनों को 7 लाख और घायलों को एक लाख रुपये की सहायता सरकार की तरफ से दी जाएगी.
CM ने बीच में दौरा छोड़ा, ब्रजेश पाठक रो पड़े
जिस वक्त लखनऊ में घटना हुई, उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ के दौरे पर थे. लेकिन जैसे ही ये खबर सीएम को हुई, वे दौरा बीच में ही छोड़कर लखनऊ पहुंच गए. सबसे पहले मुख्यमंत्री ने केजीएमयू पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनका हाल जाना. सीएम ने घायलों से पूछा कि हादसा कैसे हुआ था?
वहीं घटना स्थल पर पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मीडिया से बात करते समय जानकारी दे रहे थे. इस दौरान वे भावुक हो गए. पाठक ने कहा कि बहुत बुरी घटना हुई है, ऐसा होना नहीं चाहिए था. पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.
VIDEO | Lucknow fire tragedy: UP CM Yogi Adityanath (@myogiadityanath) enquires about the incident from the survivors of the incident at the Trauma Centre of KGMU. He ordered the medical staff for proper treatment of the injured. #LucknowFire pic.twitter.com/ZO7KTWlI0j
— Press Trust of India (@PTI_News) June 22, 2026
रक्षा मंत्री भी लखनऊ पहुंच रहे हैं
वहीं पूरे मामले पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है. रक्षा मंत्री ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल के साथ हैं. मैं जल्द ही लखनऊ पहुंच रहा हूं.
लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएँ सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में तत्परता से… pic.twitter.com/mDUKImqZf1
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 22, 2026
ये भी पढ़ें: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग ने 15 जिंदगियां छीनी, CM योगी अलीगढ़ दौरा छोड़कर राजधानी रवाना, जांच के आदेश
