लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग ने 15 जिंदगियां छीनी, CM योगी अलीगढ़ दौरा छोड़कर राजधानी रवाना, जांच के आदेश
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई.
Massive Aliganj Institute Blaze: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक एनिमेशन कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई. हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि अभी कई लोग बिल्डिंग में ही फंसे हैं. अलीगंज इलाके में स्थित पूरी बिल्डिंग को आग ने अपनी जद में ले लिया. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी. जान बचाने के लिए कई छात्र कूदने से घायल हो गए. हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है. मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रमुख गृह सचिव संजय प्रसाद खुद मौके पर मौजूद हैं. वहीं मीडिया से बात करते समय ब्रजेश पाठक भावुक हो गए.
उच्च स्तरीय जांच के आदेश
घटना की जानकारी देते हुए ब्रजेश पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 बच्चों को निकालकर केजीएमयू में भर्ती करवाया गया है. बिल्डिंग में अभी कोई फंसा नहीं है. धुआं भरा हुआ है. एक-एक सामान को हटाकर देखा जा रहा है. बचाव दल दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुआ है. मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं. घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा.
#WATCH | Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak breaks down as he speaks on the Lucknow coaching institute fire incident.
— ANI (@ANI) June 22, 2026
He says, "I have seen 14 bodies with my own eyes." pic.twitter.com/WuLhFpXIUw
PM मोदी ने परिजनों को 2 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक सहायता का ऐलान किया है.
Anguished by the loss of lives in a fire mishap in Lucknow, Uttar Pradesh. My condolences to the bereaved families. May the injured recover at the earliest. Rescue operations are underway and authorities are providing all possible assistance.
— PMO India (@PMOIndia) June 22, 2026
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from…
CM दौरा छोड़कर लखनऊ के लिए निकले
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़ दिया है और लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं. हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है. सीएम योगी ने कहा, ‘लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभी श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.’
लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 22, 2026
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। pic.twitter.com/GR7TUpy82E
धुएं का गुबार दिखते ही मची अफरा-तफरी
अलीगंज के पुरनिया इलाके में उषा मेहता रोड पर कई मंजिला इमारत में प्राइवेट कोचिंग संस्थान चलता है. यहां दोपहर अचानक धुएं का गुबार दिखाई दिया. जिसके बाद बिल्डिंग में मौजूद लोगों मे अफरा तफरी मच गई. देखते ही देखती बिल्डिंग से आग की लपटें निकलने लगीं. घबराए छात्रों ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी. इस दौरान कई छात्र घायल भी हो गए.
चश्मदीद बोले- घटना के वक्त कोचिंग क्लासेज चल रही थीं
पूरा मामला अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित बी-2 ब्लॉक का है. यहां चश्मदीदों का कहना है कि जिस वक्त घटना हुई, उस समय कोचिंग में क्लासेज चल रही थीं. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बिल्डिंग में अभी कई लोग फंसे हैं, जिन्हें रेस्क्यू की कोशिश की जा रही है.
ये भी पढे़ं: CM योगी के मंच पर कुर्सी फेंक कर चले गए बीजेपी MLC बाबू लाल तिवारी, किस बात से हुए नाराज