UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आज यानी कि 3 अगस्त से शुरू हो चुका है. मॉनसून सत्र से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन में सर्वदलीय बैठक की थी. इसके साथ ही उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने में सहयोग देने की अपील की थी. हालांकि सीएम की इस अपील का कोई खास असर नजर नहीं आ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि मानसून सत्र शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है.
मॉनसनू सत्र से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने राम मंदिर दान चोरी, नीट पेपर लीक, आरक्षण और जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज जैसे मुद्दों को लेकर विरोध किया. प्रदर्शन के दौरान विधायक पोस्टर-बैनर और दान पेटी लेकर पहुंचे हैं, विपक्षी विधायकों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है.
विपक्ष के हंगामे के बीच योगी सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का बयान भी सामने आया है. उन्होंने विपक्षी विधायकों से कहा कि सरकार विपक्ष के सभी सवालों पर चर्चा के लिए तैयार है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की तरफ से कल यानी कि 4 अगस्त को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा.
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Samajwadi Party leader Zahid Beg arrived at the Legislative Assembly on a bicycle carrying posters over alleged embezzlement of Ayodhya Ram Mandir donations and E20 petrol.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 3, 2026
He says, "The Bharatiya Janata Party has made a promise: 'We brought… pic.twitter.com/l7nNJJVijr
सीएम योगी ने विपक्ष के विरोध पर क्या कहा?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के विरोध पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के समय किसानों के हितों पर कुठाराघात हुआ, आज वही लोग किसानों की बात कर रहे हैं. उनका दोहरा चरित्र देखिए. इन लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं. आज राम मंदिर की बात कर रहे हैं. जनता इन्हें देख रही है.
सीएम योगी ने कहा कि ये सत्र हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. गरीब, किसान, युवा और महिला से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने, समीक्षा करने और उसे परिणाम तक पहुंचाने का सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म विधायिका होती है.
सपा ने बताया अपना पूरा प्लान
यूपी विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने इस मॉनसून सत्र को लेकर अपना प्लान शेयर किया है. उन्होंने कहा कि इस बार के सत्र में वह मुद्दे उठाए जाएंगे. जिनके कारण जनता को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है. इस सत्र में अयोध्या प्रकरण, नीट घोटाले और युवाओं व स्कूलों के मुद्दे प्रमुखता से उठाएगी.
ये भी पढ़ें:Datia upchunav Results Live: दतिया में तीसरे राउंड की गिनती के बाद बड़ा उलटफेर, 46 वोटों से कांग्रेस आगे
