‘ये जीत नहीं बदलाव का संकेत…’, कांग्रेस की जीत पर कमलनाथ का रिएक्शन, बोले- BJP के कुशासन से हर वर्ग परेशान

Datia upchunav Results Live: दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी राजनीतिक दलों की नजरें परिणाम पर टिकी हैं. 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है.
Datia Bypoll result

दतिया उपचुनाव मतगणना

Datia upchunav Results Live: दतिया उपचुनाव में मतगणना पूरी हो गई है. कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्‍याम सिंह ने 6029 वोटों के साथ अपनी जीत दर्ज की है. हालांकि 13 और 14वें राउंड में वोटों का आकांडा कम हुआ था.

उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ नंबर 121 पर कांग्रेस को 27 वोटों की बढ़त हासिल हुई है. वहीं भाजपा जिला अध्‍यक्ष रघुवीर कुशवाहा के बूथ पर भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस की इस जीत के बाद प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं. प्रदेश कार्यालयों में मिठाई बांटी जा रही है.

ज़रूर पढ़ें