UP Board Exam Centre List Released: साल 2027 में बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए बेहद जरूरी खबर सामने आ रही है. माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा यूपी बोर्ड एग्जाम की समयसारणी के बाद अब बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की टेंटटिव लिस्ट भी जारी कर दी गई है. छात्र बोर्ड की ऑफिशियल बेवसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जाकर अपने परीक्षा सेंटर की जांच कर सकते हैं साथ ही ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर सकते हैं.
वेवसाइट पर अपलोड की गई लिस्ट
बोर्ड द्वारा इस संभावित सूची में साफ तौर पर बताया गया कि किस स्कूल के छात्र किस परीक्षा केंद्र में बैठकर एग्जाम देंगे. बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह सूची जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) और संबंधित जिलाधिकारी (DM) की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति की मंजूरी मिलने के बाद वेबसाइट पर अपलोड की गई है.
अंतिम तिथि से पहले आपत्ति दर्ज करा सकते हैं
लेकिन गौर करने वाली बात तो ये है कि अभी ये संभावित लिस्ट है. अगर किसी भी स्कूल या छात्र को केंद्र की दूरी, सुविधाओं या किसी अन्य गड़बड़ी को लेकर कोई शिकायत है, तो बोर्ड ने सुधार के लिए आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया है. माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2026 तय की गई है. इस तारीख की भीतर स्कूल, प्रधानाचार्य, शिक्षक या फिर छात्र अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.
परीक्षा टाइम टेबल पहले ही हो है जारी
बता दें कि यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा कार्यक्रम पहले से ही जारी कर दिया है. जारी टाइमटेबल के अनुसार, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक साथ 05 फरवरी 2027 से शुरू होने जा रही हैं और यह 24 फरवरी 2027 तक समाप्त हो जाएंगी. बता दें इस बार विधानसभा चुनाव को देखते हुए महज 20 दिनों में पूरी परीक्षा पूरी करा ली जाएगी.
