UP Assembly Election Before Schedule: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इन चुनावों को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इन सब के बीच अगले विधानसभा चुनाव को लेकर नई अटकलें शुरू हो गई हैं. माना जा रहा है कि 2027 की शुरुआत में होने वाले चुनाव कुछ महीने पहले कराए जा सकते हैं. हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है.
दरअसल, 2027 में देशभर में जनगणना भी होनी है, जनगणना के काम में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की जरूरत पड़ती है, वहीं विधानसभा चुनाव कराने के लिए भी यही सरकारी मशीनरी काम करती है, ऐसे में दोनों बड़े काम एक साथ आने पर दिक्कत हो सकती है, यही वजह है चुनाव आयोग दूसरा विकल्प ले सकते हैं.
इसी वजह से चर्चा है कि चुनाव आयोग और सरकार चुनाव को पहले कराने का विकल्प देख सकते हैं. राजनीतिक गलियारों में नवंबर या दिसंबर 2026 में चुनाव कराने की संभावना पर बातें हो रही हैं, हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.
अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे राजनीतिक दल
उधर, सभी राजनीतिक दल भी चुनावी तैयारी में जुट गए हैं. भाजपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा अपने संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पहुंच बढ़ाने में लगी हैं. अगर चुनाव जल्दी होते हैं तो पार्टियों को उम्मीदवारों के चयन और चुनावी रणनीति पर भी तेजी से काम करना होगा.
फिलहाल चुनाव समय से पहले होंगे या नहीं, इस पर अंतिम फैसला आना बाकी है. लेकिन जनगणना और चुनावी कार्यक्रम को लेकर उठी इस चर्चा ने यूपी की सियासत में हलचल जरूर बढ़ा दी है. यही वजह है कि राजनीतिक दल भी अपनी तैयारी पूरी करने में जुटे हैं. मतलब यह कि अगर चुनाव पहले होते हैं तो किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में आयोग चुनाव को लेकर क्या अपडेट देता है.
ये भी पढ़ें:चार साल बाद उत्तर प्रदेश को मिला स्थायी DGP, कौन हैं राजीव कृष्णा जो संभालेंगे पुलिस की कमान
