Vistaar NEWS

UP Election 2027: समाजवादी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 5 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

akhilesh yadav

अखिलेश यादव (File Photo)

समाजवादी पार्टी ने आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज 24 नवंबर 2026 को 5 उम्मीदवारों की अपनी पहली आधिकारिक सूची जारी कर दी है. सपा ये लिस्ट तब जारी करी जब कांग्रेस के साथ सीटों के बटवारें को लेकर लगातार बठकें चल रही हैं. सपा ने पहली लिस्ट में 5 नाम जारी किए हैं. इन पांच उम्मीदवारों को यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए प्रत्याशी बनाया गया है.

मौजूदा विधायकों को बनाया उम्मीदवार

ये सभी मौजूदा सपा के मौजूदा विधायक हैं. इनको फिर से उम्मीदवार बनाया गया है. समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट के अनुसार इन सभी को आमागी चुनाव के लिए उम्मीदवार चुना गया है.

पार्टी ने एक्स पर शेयर की लिस्ट

पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए नारा दिया है कि ‘होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान’. सपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट के जरिए पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड तक पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं. इस लिस्ट के साथ ही सपा, यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट सबसे पहले जारी करने वाली पार्टी बन गई है. वहीं सपा की इस लिस्ट के साथ ही यूपी चुनाव का आगाज हो चुका है.

सीट बंटवारे को लेकर साढ़े 3 घंटे चली बैठक

दूसरी तरफ सीटों के बंटवारे को लेकर आज करीब 3 से 3.5 घंटे सपा और कांग्रेस नेताओं के बीच बैठक चली. बैठक के बाद सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि अभी किसी ने कोई सीट नहीं मांगी है और बातचीत आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने 2-3 दिन में जवाब मिलने की उम्मीद जताई. जानकारी ये भी है सपा 26 सीटों की सूची देने की बात कही, जबकि रिपोर्ट में कांग्रेस द्वारा अधिक सीटों (125) की मांग का भी जिक्र है.

Exit mobile version