Vistaar NEWS

यूपी चुनाव: सीट शेयरिंग पर मंथन के बीच सपा ने उतारे अपने प्रत्याशी, 2 सीटों पर घमासान, नाराज हुए इमरान मसूद

imran masood

इमरान मसूद (File Photo)

SP Candidates Imran Masood Angry: उत्तर प्रदेश विधानसभा को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे की चर्चा हो रही है, लेकिन इसी बीच समाजवादी पार्टी ने अपने कुछ प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट को लेकर सपा-कांग्रेस में खींचतान शुरू हो गई है. क्योंकि सपा ने सहारनपुर जिले की दो सीटों (बेहट और सहारनपुर देहात) पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. सहारपुर इमरान मसूद का लोकसभा क्षेत्र है और इन दोनों क्षेत्रों में कांग्रेस ने दावेदारी की थी. इसके बावजूद सपा ने दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं. लिस्ट जारी होने के बाद से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद नाराज चल रहे हैं.

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पार्टी को कोई जानकारी दिए बगैर सपा ने लिस्ट जारी कर दी है. उधर दिल्ली में दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही थी कि इधर सपा ने लिस्ट जारी कर नया विवाद खड़ा कर दिया. इस दौरान इमरान मसूद ने तो यह भी कह दिया कि हम अपनी पार्टी में बात करेंगे कि गठबंधन में रहना है या नहीं. यानी अब तो गठबंधन को लेकर भी संशय पैदा हो गया.

सपा ने 5 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की

जानकारी के अनुसार, इमरान मसूद ने पिछले विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए बेहट और सहारनपुर देहात सीट को कांग्रेस को देने की दावेदारी की थी, लेकिन दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए. कांग्रेस पार्टी इन सीटों पर अपनी जीत का दावा करती थी. इसके साथ ही दोनों सीटों पर इमरान मसूद का अच्छा जनाधार है. यहां पर उन्हीं के समर्थन में हार-जीत तय होती है. मंगलवार को सपा ने अपने 5 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है.

क्या बोले इमरान मसूद?

इमरान मसूद ने सपा की लिस्ट जारी होने के बाद कहा कि गठबंधन के बीच अगर इस तरह से एकतरफा फैसले लिए जाएंगे तो यह गठबंधन नहीं है. गठबंधन के अंदर सहयोगी होती है, भिखारी नहीं. हम सहयोगी बन सकते हैं, भिखारी नहीं. मसूद ने कहा कि अगर भाजपा से लड़ना है तो निशाना भाजपा पर ही होना चाहिए, अपनों पर नहीं.

Exit mobile version