Vistaar NEWS

यूपी चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों का ट्रांसफर

IAS Transfer

IAS Transfer (सांकेतिक तस्वीर)

14 IAS, 34 PCS Transfers: यूपी चुनाव से पहले सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. योगी सरकार ने रविवार की देर रात 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले कर दिए हैं. सहारनपुर के DCO रहे राजेश महाजन को अब सीईओ यूपी स्टार्टअप मिशन की कमान सौंपी गई है. उनकी जगह पर अपर आयुक्त राज्य कर उत्तर प्रदेश में तैनात आईएएस डॉ. सुनील कुमार वर्मा को तैनात किया गया है.

IAS राहुल सिंह, जो आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग में विशेष सचिव थे. अब उनको लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. लखीमपुर में सीडीओ रहे आईएएस अभिषेक कुमार को अब आईटी एवं इलेक्ट्रोनिक्स का विशेष सचिव बनाया गया है. वहीं लखीमपुर खीरी का नया सीडीओ अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय को बनाया गया है.

आनंद कुमार शुक्ला, जो वर्तमान में अंबेडकरनगर के सीडीओ थे. अब उनकी नियुक्ति रेशम विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक के पद पर हुई है. अशोक कुमार कनौजिया, माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव बने हैं. इससे पहले अशोक युवा कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

अरुण कुमार को विकास विभाग सचिव का जिम्मा

नेहा शर्मा को सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद से अवमुक्त किया गया है, जो चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक एवं सचिव पद की जिम्मेदारी निभा रही थीं. इसके अलावा अरुण कुमार, जो अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त थे. उन्हें ग्राम विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.

ये भी पढ़ेंः चले थे गुड्डू पंडित बनने, उतर गया भूत! आगरा में दो युवकों ने लगाया घोड़े का इंजेक्शन, फिर भी नहीं जीत पाए दौड़

यूपी चुनाव से पहले इतनी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होना काफी अहम माना जा रहा है. तबादला रविवार की देर रात किया गया है. जिसमें 14 IAS के साथ 34 PCS अधिकारियों का तबादला हुआ है.

Exit mobile version