Vistaar NEWS

आगरा MLC चुनाव में सपा के आकाश अग्रवाल की जीत, धर्म परिवर्तन के ऐलान से बटोरी थी सुर्खियां

up politics

आकाश अग्रवाल की जीत

Akash Agarwal Agra MLC: देश के 4 राज्‍य उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 MLC सीटों पर मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है. कई सीटों का पर‍िणाम सामने आ चुका है. उत्तर प्रदेश के आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की है. उनकी जीत की चर्चा इसल‍िए भी हो रही है. क्‍योंकि उन्‍होंने कुछ द‍िन पहले ही बयान द‍िया था कि वह इस्‍लाम अपना लेंगे.

जीत के साथ आकाश अग्रवाल लगातार दूसरी बार शिक्षक एमएलसी बने हैं. चुनाव के दौरान मतदान में गड़बड़ी के आरोप लगाने और धर्म परिवर्तन का ऐलान करने के बाद वह काफी चर्चा में आ गए थे. रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने करीब 3,500 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की.

मतदान के दौरान रो पड़े थे आकाश अग्रवाल

चुनाव में आकाश अग्रवाल की चर्चा सिर्फ उनकी जीत की वजह से नहीं हो रही है. 23 अक्टूबर को मतदान के दौरान वह मीडिया के सामने भावुक होकर रो पड़े थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके समर्थकों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधकों को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने प्रशासन पर भी सवाल उठाए और कुछ स्थानों पर बूथ कैप्चरिंग होने का आरोप लगाया था.

आकाश ने उस समय कहा था कि अगर उनके साथ इसी तरह का व्यवहार जारी रहा, तो वह सनातन धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लेंगे. उन्होंने लखनऊ की शाही ईदगाह जाकर धर्म परिवर्तन करने की बात भी कही थी.

जीत के बाद भी उठाए सवाल

जीत के बाद आकाश अग्रवाल ने मतगणना की प्रक्रिया और चुनाव के दौरान हुए विवाद पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जीत का अंतर बड़ा होने से स्थिति स्पष्ट रही. उनके मुताबिक, यदि जीत का अंतर कुछ सौ वोटों का होता, तो यहां भी दूसरे स्थानों की तरह आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो सकते थे.

आगरा में बीजेपी को लगा झटका

आगरा में भाजपा के कई जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी होने के बावजूद पार्टी को शिक्षक एमएलसी सीट पर हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में आकाश अग्रवाल की जीत को सपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें:‘अनंत सिंह नया ठिकाना खोजें…’, पटना स्नातक सीट पर जीत के क्‍या बोले नीरज सिंह

Exit mobile version