‘दाढ़ी रख लेने से कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर जमकर बरसे आजम खान

Azam Khan Attacks Owaisi: आजम खान ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए साफ कह दिया कि दाढ़ी रख लेने से कोई आदमी मौलाना नहीं बन जाता है. असदुद्दीन ओवैसी मौलाना नहीं हैं, बैरिस्टर हैं.
Azam Khan Attacks Owaisi

ओवैसी पर जमकर बरसे आजम खान

Maulana Remark Controversy: जेल से बाहर आते ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान लगातार सभी दलों पर तीखा हमला बोल रहे हैं. इसी बीच उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला बोला है. आजम खान ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि असदुद्दीन ओवैसी मौलाना नहीं हैं, बैरिस्टर हैं. दाढ़ी रख लेने से हर आदमी मौलाना नहीं बन जाता. इस दौरान आजम खान ने यह भी कहा कि अगर मुझे ये सब मालूम होता तो मैं अपनी औलादों से बीड़ियां बनवा लेता, लेकिन जेल की सजा नहीं भुगतता.

जेल से बाहर आने के बाद आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट का धन्यवाद दिया और कहा तंज कसते हुए कहा कि मेरे जैसे बेहद गरीब और कमजोर आदमी के साथ जिस तरह का सुलूक किया है, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है. इस दौरान आजम खान ने कहा कि अगर मुझे ये पता होता कि यूनिवर्सिटी बनाने से ये सब झेलने पड़ेंगे तो मैं क्यों बनाता.

अगर मुझे पता होता… आजम खान

आजम खान ने कहा कि इससे अच्छा मैं रिक्शा चलाना बेहतर समझता, लेकिन जेल नहीं जाता. अपनी पढ़ी-लिखी औलाद से भी बीड़ियां बनवा लेता लेकिन जेल की सजा नहीं भुगतता. आने वाला चुनाव अब धर्म और जाति के नाम पर नहीं होगा, क्योंकि धर्म को धर्म वाले और मजहब को मजहब वाले ही नुकसान पहुंचा रहे हैं. लोगों को सब समझ आ गया है.

ओवैसी पर भड़के आजम खान

बता दें, यूपी चुनाव से पहले AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी से गठबंधन कर लिया और प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. उस दौरान आजम खान जेल में बंद थे और यूपी चुनाव में ओवैसी ने एंट्री मार दी, तो ऐसा लगा कि मुस्लिमों के वोट ओवैसी को चले जाएंगे, लेकिन आजम खान एक बार फिर राजनीति में सक्रिय हो गए हैं और मुस्लिम वोटर्स को अपनी ओर खींचना उन्हें काफी अच्छी तरह से आता है.

शायद यही वजह रही होगी कि आजम खान ने ओवैसी पर जमकर निशाना साधा. आजम खान ने साफ कह दिया कि दाढ़ी रख लेने से कोई आदमी मौलाना नहीं बन जाता है. असदुद्दीन ओवैसी मौलाना नहीं हैं, बैरिस्टर हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें