‘असली चाचा बनेंगे अध्यक्ष…’, अखिलेश यादव की पार्टी पर राजभर का बड़ा दावा, बोले- बलिया से उठेगी बगावत की चिंगारी
ओपी राजभर- शिवपाल यादव - अखिलेश यादव
Rajbhar Claims Shivpal Yadav Next SP Presidents: पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में टूट के बाद अब ऐसा दावा किया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी का नंबर है. इसी शुरुआत सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की थी. इसके बाद उनकी इस बात का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी समर्थन किया.हालांकि सपा का कहना है बीजेपी अपनी मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस तरह की अल्ल-बल्ल बातें कर रही है. दूसरी तरफ ओम प्रकाश राजभर हैं कि लगातार टूट को लेकर बयान दे रहे हैं.
ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर दावा किया है कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है. उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है और जल्द ही कई नेता अलग राह चुन सकते हैं.
राजभर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी में विभाजन के बाद जो संगठन बचेगा, उसका नेतृत्व अखिलेश यादव के असली चाचा करेंगे. उन्होंने इशारों-इशारों में पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव पर भी टिप्पणी की.
सपा ने किया राजभर के दावों को खारिज
समाजवादी पार्टी ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी पूरी तरह एकजुट है और विपक्षी दलों को कमजोर दिखाने के लिए इस तरह की बातें फैलाई जा रही हैं. वहीं शिवपाल सिंह यादव ने भी टूट की अटकलों को साजिश करार दिया है.
राजभर को पोस्ट करने के मिलते हैं पैसे- शिवपाल
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के चीफ का और मजाक उड़ाते हुए, शिवपाल ने कहा कि राजभर के बयान उकसाने वाले हैं. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उन्हें ट्वीट करने के पैसे मिलते हैं, इसलिए वे ऐसी बातें कहते हैं और झूठ बोलते हैं. 2027 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी.” उन्होंने आगे कहा, “पूरे उत्तर प्रदेश में कोई भी ओम प्रकाश राजभर को गंभीरता से नहीं लेता.”
ये भी पढ़ें:‘आस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा…’, राम मंदिर चंदा विवाद पर सीएम योगी की दो टूक