Rahul Gandhi In Raebareli: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के रायबरेली दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने बड़ा मंगल के मौके पर चुरुआ हनुमान मंदिर पहुंचकर मत्था टेका और पूजा अर्चना की. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि पीएम ने सबसे अपील की है कि आप बाहर मत जाइए और वे खुद पूरी दुनिया का चक्कर लगाने के लिए निकल गए हैं. इस दौरान उन्होंने यूपी में समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर भी जवाब दिया. जानें क्या कहा?
रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी से पत्रकारों ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ गठबंधन को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कुछ भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया, बल्कि इस दौरान उन्होंने मीडिया से देश की मुख्य समस्याओं पर फोकस करने की बात कही. राहुल गांधी ने कहा, मैं अभी मुख्य मुद्दे से बिल्कुल भी भटकना नहीं चाहता हूं. देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें गंभीर चिंता का विषय है.
#WATCH रायबरेली, उत्तर प्रदेश: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "प्रधानमंत्री को एक चीज समझनी है कि इलेक्ट्रिक वाहन मुश्किल नहीं हैं, मुश्किल तो महंगाई और बेरोज़गारी है…हमें नहीं पता कि वे किस दुनिया में जी रहे हैं कि वे लोगों से इलेक्ट्रिक वाहन… pic.twitter.com/DSfRhRfKBT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2026
राहुल गांधी ने कहा, “प्रधानमंत्री को एक चीज समझनी है कि इलेक्ट्रिक वाहन मुश्किल नहीं हैं, मुश्किल तो महंगाई और बेरोजगारी है. हमें नहीं पता कि वे किस दुनिया में जी रहे हैं कि वे लोगों से इलेक्ट्रिक वाहन का प्रयोग करने के लिए कह रहे हैं. अभी उन्हें मजदूर वर्ग, किसानों, युवाओं, गरीबों और छोटे कारोबारियों की रक्षा करनी चाहिए. हम उनसे कह रहे हैं कि एक तूफान आ रहा है. वे कार्रवाई करें और देश की रक्षा करें लेकिन वे कुछ और कर रहे हैं.”
ये भी पढ़ेंः ‘जितने मुस्लिम आज हैं, पहले वे हिंदू थे, कायरों ने धर्म बदला…,’ राजा भैया के बयान से गरमाई सियासत
बहुत कठिन समय आ रहाः राहुल गांधी
आर्थिक संकट पर राहुल गांधी बोले, “अब आर्थिक तूफान आ रहा है. उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी) अडानी और अंबानी वाला जो ढांचा बनाया है, वह खड़ा नहीं होगा बल्कि पूरा टूटेगा. दुख की बात है कि इसका नुकसान आम जनता को होगा. उत्तर प्रदेश की जनता को शौक लगेगा. आर्थिक शौक आ रहा है वह अडानी, अंबानी या प्रधानमंत्री मोदी को नहीं लगेगा. वह उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा. बहुत कठिन समय आ रहा है. एक्शन लेने के बजाय प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं विदेश यात्रा पर नहीं जाइए, जबकि प्रधानमंत्री मोदी खुद दुनिया के चक्कर काट रहे हैं.”
