Missing Names Raise Questions: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे इन दिनों जेल में बंद है. इस दौरान उसने विजिटर लिस्ट यानी की मुलाकात करने वालों की लिस्ट जेल प्रशासन को सौंपी है. जिसमें उसके कई करीबियों के नाम गायब हैं. हालांकि, श्रद्धा द्वारा दिए गए नामों का अभी पुलिस प्रशासन सत्यापन करेगी. इसके बाद ही उनसे मुलाकात की अनुमति मिलेगी. जानें विजिटर लिस्ट के लिए श्रद्धा ने किन लोगों का दिया नाम?
जानकारी के अनुसार, लखनऊ के गोसाईगंज जेल में बंद श्रद्धा दुबे ने जो विजिटर लिस्ट दी है. उसमें पहला नाम उसके पिता का शामिल है. इसके बाद रायबरेली में रहने वाले परिजनों के नाम शामिल हैं. इस मामले की चर्चा तब होने लगी, जब इस लिस्ट से उसके परिचितों के नाम गायब मिले. अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर किन वजहों से श्रद्धा दुबे ने अपने परिचितों के नाम विजिटर लिस्ट से हटा दिए?
परिचितों के छिपाए नाम
जेल प्रशासन भी श्रद्धा दुबे से मुलाकात करने को लेकर सख्ती बरत रहा है. बिना सत्यापन के किसी को भी मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है. जेल प्रशासन मुलाकात करने वालों की पहचान और उसकी जानकारी को लेकर जांच तेज कर दी है. शायद इसी सख्ती की वजह से श्रद्धा ने अपने खास परिचितों के नाम छिपाए होंगे. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि श्रद्धा आखिर किन वजहों से विजिटर लिस्ट में परिचितों के नाम नहीं दिए हैं.
ये भी पढ़ेंः यूपी की वोटर लिस्ट में गजब का कांड! ‘रामहित शर्मा’ बना ‘राम ने शर्मा को मारा’, चुनाव आयोग का जवाब वायरल
पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही मिलेगी इजाजत
पुलिस श्रद्धा से मुलाकात करने वालों पर पैनी नजर रख रह है. हर मुलाकाती की जानकारी जुटाई जा रही है. लेकिन श्रद्धा ने मुलाकात की लिस्ट में सिर्फ अपने परिजनों का ही नाम दिया. हालांकि, परिजन भी पुलिस सत्यापन के बाद ही मुलाकात कर पाएंगे. यानी सिर्फ श्रद्धा के नाम देने भर से कुछ नहीं होगा, बल्कि इसके लिए पुलिस की अनुमति जरूरी है.
