Vistaar NEWS

‘यूपी को भागवत भूमि क्यों कहा जाता था? किसने सुनाई…’, सीएम योगी ने बताया

CM Yogi

सीएम योगी आदित्यनाथ

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में एक धार्मिक आयोजन के दौरान बताया कि करीब 5 हजार साल पहले इस राज्य को भागवत भूमि कहा जाता था. हिमालय से लेकर रामेश्वरम तक मौजूद ज्योतिर्लिंग इस एकता को दिखाते हैं. इस दौरान उन्हें स्पष्ट किया कि इस धरती पर पावन कथाएं चलती रहेंगी. सनातन की पताका कभी झुकने नहीं पाएगा. पढ़ें सीएम योगी ने क्या कहा?

रायबरेली पहुंचे सीएम योगी ने यूपी की धरती का भागवत कथा से सदियों पुराना नाता बताया. यूपी के इस गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इसी धरती के शुकतीर्थ में शुकदेव महाराज ने राजा परीक्षित को पहली भागवत कथा सुनाई थी. देश की सांस्कृतिक एकता आस्था की मजबूत कड़ियों से जुड़ी है.

ज्ञान की तपोभूमि है यूपी

महादेव के प्रति जो लोगों में श्रद्धा है, वहीं भाव उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत पूर्वोत्तर से लेकर महाराष्ट्र तक के लोगों में दिखाई देता है. अवध को लेकर उन्होंने कहा कि रामायण में प्रभु श्रीराम की अनन्य भक्ति पाकर हनुमान जी संसार में पूजनीय बन गए. उन्हें आज हर सनातनी पूजते हुए अपने आप को धन्य मानता है. धार्मिक के साथ ही उत्तर प्रदेश ज्ञान की भी तपोभूमि रहा है.

ये भी पढ़ेंः ‘झूठी खबर फैलाकर समाज में…,’ मायावती का आकाश आनंद पर बड़ा आरोप

विदेशी आक्रांताओं ने भी किया था हमला

मध्य काल के दौरान राजनीतिक कमजोरियों के चलते विदेशी आक्रांताओं का भी सामना करना पड़ा. उन्होंने हमारी आस्था को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन हमारी एकता नहीं टूटी. देश में जब तक सनातन का ध्वज ऊंचा रहेगा. तब तक भारत का कोई भी बाल बांका नहीं कर सकता है.

Exit mobile version