सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन
Savitri Devi Passes Away: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का आज शुक्रवार को 91 साल की उम्र निधन हो गया है. सावित्री देवी काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं. निधन की पुष्टि सीएम योगी के भाई महेंद्र ने की है. सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट की मौत 89 साल की उम्र में 2020 में हो गया था.
सावित्री देवी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में अंतिम सांस ली हैं. सावित्री देवी लंबे समय से बीमार थीं और पैतृक गांव पंचूर में ही उनका इलाज चल रहा था. जब सावित्री देवी की मौत की सूचना सीएम योगी को दी गई. उस दौरान सीएम योगी गोरखपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
उत्तर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। माँ का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा माननीय योगी जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति! 🙏
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 20, 2026
गांव में परिवार की संभाली जिम्मेदारियां
सीएम योगी के संन्यास लेने के बाद सावित्री देवी ही परिवार का देखभाल करती थीं. वे अपने परिवार के साथ ही अपने गांव में ही रहीं और पूरे परिवार की जिम्मेदारियां संभाली. परिवार में सीएम योगी समेत उनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं. इनमें सीएम योगी के भाई मानेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र मोहन और बहनें पुष्पा देवी, कौशल्या और शशि देवी शामिल हैं.
CM पुष्कर धामी ने जताया दुख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम योगी की मां के निधन पर शोक जताया. उन्होंने लिखा, ‘यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है. उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है. बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा माननीय योगी जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’



