Vistaar NEWS

योगी कैब‍िनेट का हुआ व‍िस्‍तार, सपा के बागी मनोज पांडेय समेत 6 व‍िधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Yogi cabinet oath ceremony

योगी कैबि‍नेट का व‍िस्‍तार

Yogi Adityanath cabinet oath ceremony: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में योगी कैबिनेट का आज यानी की 10 मई को दूसरा विस्तार हो गया है. राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. इसमे 6 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. इनके अलावा सोमेंद्र तोमर और अजीत सिंह पाल को भी शपथ दिलाई गई. उन्हें प्रमोशन मिला है.

समाजवादी पार्टी से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुए मनोज पांडेय को आखिरकार बगावत का इनाम मिल ही गया. उन्हें मंत्री बनाया गया है. उनके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत मंत्री बनाए गए हैं.

प्रमोशन पाने वाले मंत्री अजीत पाल और सोमेंद्र तोमर को  राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार से प्रमोट करते हुए कैबिनेट में शामिल किया गया है.  

योगी कैब‍िनेट हुआ पूरा

योगी कैबिनेट विस्तार में जाति के साथ-साथ क्षेत्रीय समीकरणों को ध्‍यान में रखा गया है. यही वजह है कि नए मंत्रियों में 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 दलित वर्ग से हैं. यूपी सरकार में सीएम योगी को मिलाकर कुल 54 मंत्री हैं. यानी, 6 की जगह खाली थी. इस विसतार के जरिए योगी मंत्रिमंडल अब पूरा हो चुका है. इससे पहले साल 2024 में कैब‍िनेट का व‍िस्‍तार किया गया था.

इस कैब‍िनेट व‍िस्‍तार का था सबको इंतजार

योगी कैब‍िनेट के दूसरे व‍िस्‍तार का हर किसी को इंतजार था. ऐसा इसल‍िए क्‍योंकि राज्‍य में अगले साल व‍िधानसभा चुनाव होने वाले हैं. यह शपथ ग्रहण सीएम योगी आदित्यनाथ की जनभवन में आनंदीबेन पटेल से मुलाकात के एक दिन बाद हुआ है.

ये भी पढ़ें: ‘कांग्रेस केवल विश्वासघात करना जानती…’, बेंगलुरु में पीएम मोदी का जुबानी हमला, बोले- अकड़ की वजह से फेल

Exit mobile version