‘कांग्रेस केवल विश्वासघात करना जानती…’, बेंगलुरु में पीएम मोदी का जुबानी हमला, बोले- अकड़ की वजह से फेल

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस केवल लोगों को धोखा देना ही जानती है. यही वजह है कि उनकी अकड़ उनको ही फेल कर देती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन राज्यों के दौरे पर हैं. बेंगलुरु में पीएम मोदी ने ध्यान मंदिर का उद्घाटन किया. इसके साथ ही संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस और DMK के बीच पिछले 25-30 साल से करीबी संबंध रहे हैं. DMK ने कई बार कांग्रेस को संकट से बाहर निकाला है. इसके बाद भी चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस ने डीएमके का साथ छोड़ द‍िया.

पीएम मोदी ने कहा कि आज की ये सुबह एक अलग अनुभूति लेकर आई है. बच्चों के वैदिक मंत्रों से स्वागत, भगवान श्री गणेश के दर्शन, श्री श्री रविशंकर जी के 70 वर्ष और Art of living के 70 वर्ष, ये ऐसे पल हैं, जो हमेशा मेरी स्मृतियों में रहेंगे.

मेरा धन्यवाद नहीं हो सकता- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरुदेव ने सही कहा कि मेरा धन्यवाद नहीं हो सकता है,मैं आपका ही हूं, आपके बीच ही आया हूं और आपके लिए ही आया हूं और जहां हूं, वहां भी आपके ही कारण हूं.

आगे कहा कि आज दिव्य और भव्य ध्यान मंदिर का लोकार्पण हुआ है. जब संकल्प स्पष्ट हो और सेवा भाव से कार्य किया जाए, तो हर प्रयास का सुखद परिणाम मिलता है.बाकी कुछ हो या न हो, हम सब lotus की छत्रछाया में हैं. गुरुदेव का आशीर्वाद है, तो lotus की छत्रछाया ही देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी.

समाज की शक्ति से ही अभियान सफल होता है-पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई भी अभियान तब सफल होता है, जब उसके साथ समाज की शक्ति जुड़ जाती है. इसलिए, ऐसे हर महत्वपूर्ण मिशन के लिए समाज की शक्ति को जागृत करना बहुत आवश्यक है. मेरा हमेशा से विश्वास रहा है कि समाज, राजनीति और सरकारों से भी अधिक शक्तिशाली होता है. कोई भी सरकार तभी सफल हो सकती है, जब समाज स्वयं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाता है.

चुनाव नतीजों पर क्या बोले पीएम

पीएम ने कहा कि आज मैं ऐसे समय में बेंगलुरु आया हूं, जब देश में चुनाव परिणामों पर चर्चा चल रही है. पुदुचेरी में लगातार दूसरी बार NDA की सरकार बनना, असम में लगातार तीसरी बार NDA की सरकार बनना, बंगाल में पहली बार भाजपा को इतना बड़ा आशीर्वाद मिलना और अभी-अभी 2 सप्ताह पहले गुजरात के पंचायत और निकाय चुनाव में इतनी भारी विजय मिली, कि गुजरात भाजपा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

कांग्रेस केवल विश्वासघात करती है- पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को सिर्फ विश्वासघात करना आता है.ये खुद भी झूठे हैं, और इनकी गारंटियां भी झूठी हैं. कांग्रेस की सत्ता की किताब में गवर्नेंस का चैप्टर है ही नहीं. यहां कर्नाटक में भी पिछले 3 साल से हम यही देख रहे हैं. जनता की समस्याएं सुलझाने की बजाय यहां की सरकार का ज्यादातर समय आपस के झगड़े सुलझाने में लग रहा है. ये तय नहीं हो पाता है कि ये मुख्यमंत्री कितने दिन रहेंगे। ये तय नहीं हो पाता है कि दूसरे को मौका मिलेगा या नहीं.

ये भी पढ़ें: असम: हिमंता बिस्वा सरमा 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल

ज़रूर पढ़ें