Vistaar NEWS

खामेनेई के अंतिम संस्कार में 3,000 मौतों की आशंका! ईरान ने पहले से कर ली बड़ी तैयारी

ईरान में 3000 मौतों की आशंका

ईरान में 3000 मौतों की आशंका

Ali Khamenei Funeral: ईरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर सरकार ने पहले से ही कई तरह की तैयारियां की हैं. इस कार्यक्रम में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन किसी भी बड़े हादसे से बचने की कोशिश कर रहा है. हालांकि जर्मनी के अखबार डाई वेल्ट की एक रिपोर्ट ने सबका ध्यान खींचा है.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरानी अधिकारियों ने गोपनीय रूप से ऐसी स्थिति के लिए भी तैयारी की है, जिसमें अंतिम संस्कार के दौरान 1,500 से 3,000 लोगों की जान जा सकती है.इस र‍िपोर्ट के बाद कई तरह की चर्चाएं दुन‍ियाभर में हो रही हैं.

ईरान की सरकार ने क्‍या किए इंतजाम?

रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान में भारी भीड़, तेज गर्मी और भगदड़ जैसी आशंकाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन की विशेष योजना बनाई गई है. इसके तहत मृतकों और लापता लोगों से जुड़े मामलों को संभालने के लिए अलग टीम बनाई गई है. इतना ही नहीं, राजधानी के प्रमुख कब्रिस्तान में हजारों नई कब्रें भी पहले से तैयार रखी गई हैं. ताकि किसी बड़े हादसे की स्थिति में तुरंत व्यवस्था की जा सके.

पहले भी हो चुकी तरह की घटनाएं

अंतिम संस्कार कई दिनों तक चलेगा और इसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे. यही वजह है कि सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. प्रशासन का कहना है कि यह तैयारियां एहतियात के तौर पर की जा रही हैं, क्योंकि पहले भी इस तरह के आयोजन में ईरान में बड़े धार्मिक और राजकीय आयोजनों के दौरान भगदड़ जैसी घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है.

हालांकि ईरानी सरकार ने आधिकारिक तौर पर 3,000 मौतों की आशंका वाले दावे की पुष्टि नहीं की है. फिर भी अंतरराष्ट्रीय मीडिया में प्रकाशित रिपोर्टों के बाद इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी भीड़ को सुरक्षित तरीके से संभालना प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी.

ये भी पढ़ें:ईरान को ट्रंप की खुली धमकी, बोले- एक झटके में खत्म कर सकता हूं पूरी लीडरशिप

Exit mobile version