‘अमेरिका ने हम पर हमला किया तो दिल्ली-मुंबई पर बम गिराएंगे’, पाकिस्तान के पूर्व हाई कमिश्नर का बेतुका बयान

अब्दुल बासित ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, 'अगर अमेरिका या इजराइल, पाकिस्तान पर हमला करता है तो पाकिस्तान को बिना सोचे-समझे भारत पर हमला कर देना चाहिए. ऐसे हालातों में पाकिस्तान के लिए भारत पर हमला करना सबसे आसान रास्ता होगा. पाकिस्तान को दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों को निशाना बनाना चाहिए.'
Former Pakistan High Commissioner Abdul Basit (File Photo)

पाकिस्तान के पूर्व हाई कमिश्नर अब्दुल बासित(File Photo)

Pakistani High Commissioner on India: मिडिल ईस्ट के देशों में चल रही जंग के बीच पाकिस्तान के एक पूर्व हाई कमिश्नर ने भारत को गीदड़भभकी दी है. पाक के पूर्व हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने भारत के खिलाफ बिना सिर-पैर वाली बात कही है. अब्दुल बासित ने कहा कि अगर अमेरिका और इजराइल ने हमारे ऊपर हमला किया तो हम भारत के दिल्ली और मुंबई पर बम गिराना चाहिए.

‘पाकिस्तान को बिना सोचे समझे भारत पर हमला कर देना चाहिए’

भारत में पाकिस्तान के राजनायिक रहे अब्दुल बासित ने भारत के खिलाफ जहर उगला है. अब्दुल बासित ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘अगर अमेरिका या इजराइल, पाकिस्तान पर हमला करता है तो पाकिस्तान को बिना सोचे-समझे भारत पर हमला कर देना चाहिए. ऐसे हालातों में पाकिस्तान के लिए भारत पर हमला करना सबसे आसान रास्ता होगा. पाकिस्तान को दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों को निशाना बनाना चाहिए.’

2014 से 2017 तक भारत में हाई कमिश्नर रह चुके हैं

अब्दुल बासित पाकिस्तान की विदेश सेवा में 1982 में आए थे. इस दौरान बासित पाकिस्तान की तरफ से कई देशों में राजनायिक रहे. अब्दुल बासित साल 2014 से 2017 तक भारत में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर रह चुके हैं.

अफगान सीमा पर उलझने के बावजूद भारत के खिलाफ जहर

अब्दुल बासित का भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बयान उस वक्त आया है, जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. जहां पाकिस्तान इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ उलझा हुआ है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के पूर्व राजनायिक गीदभभकी देने से बाज नहीं आ रहे हैं.

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल के एक अस्पताल पर बम गिराए हैं. इसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

ये भी पढे़ं: ‘समुद्री मार्ग खुले और सुरक्षित रहने चाहिए’, मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच PM मोदी ने ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों की निंदा की

ज़रूर पढ़ें