शेख हसीना के घर वापसी से पहले भड़की हिंसा, बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस घर में आगजनी, कई जगह हुए धमाके
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा
Bangladesh Violence: भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने ‘लॉकडाउन’ बुलाया था. इससे पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में बवाल हो गया. राजधानी ढाका में देसी बमों के धमाकों की खबर है. पिछले दो दिनों में सिलहट, राजशाही, बारीसाल और फरीदपुर में अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख मोहम्मद यूनुस की कई शाखाओं में आगजनी की गई. इसके साथ ही चटगांव के पांच लाइंस स्थित पैतृक घर को अज्ञात लोगों ने आग लगा दी.
28 जिलों की हालत खराब, कई गाड़ियों को फूंका
बांग्लादेश के 64 प्रशासनिक जिलों में से 28 में हालत बेहद खराब हो चुके हैं. स्थानीय अखबारों की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक कई दर्जन बमों का इस्तेमाल किया जा चुका है. वहीं, कई गाड़ियों को आग लगा दी गई. अब तक हिंसा में चार लोगों के घायल होने की खबर सामने आ चुकी है. पश्चिमी नराइल जिले में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के मार्च के मार्च पर अवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया. इसमें दो नेताओं की मौत हो गई है. फरीदपुर और फिरोजपुर में एक BNP नेता और एक अन्य व्यक्ति की मौत दर्ज की गई है.
हसीना के घर वापसी से पहले हिंसा
शेख हसीना ने बार-बार दोहराया है कि वे बांगलादेश जाना चाहती हैं. पिछले साल स्पेशल ट्रिब्यूनल ने हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों के मामलों में मौत की सजा सुनाई थी. इसी के विरोध में उनकी प्रतबंधित पार्टी अवामी लीग ने ‘लॉकडाउन’ बुलाया था, जिसके बाद ये हिंसा हुई. साल 2024 में बांग्लादेश में हिंसक छात्र आंदोलन हुए थे, जिसके शेख हसीना को देश छोड़कर भारत आना पड़ा था. पिछले दो सालों से वे भारत में रह रही हैं.
मौत की सजा मिलने के बावजूद शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने की घोषणा की थी. इसके बाद से ही तनाव बढ़ गया है. पूर्व पीएम के जन्म स्थान शहर गोपालगंज समेत कई जिलों में अर्धसैनिक बल ‘बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश’ के जवानों को हजारों की संख्या में तैनात किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने पिछले 24 घंटे में राजधानी ढाका से करीब 565 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें हसीना सरकार की कैबिनेट में शामिल रहे शिक्षा मंत्री सलाहुद्दीन अहमद भी हैं.



