‘मोदी मेरे जैसे हैं सोते ही नहीं…’, US राजदूत ने सुनाया मजेदार किस्सा, सुबह 6 बजे ही बात करना चाहते थे ट्रंप

India US relations: अमेरिकी अधिकारी सर्जियो गोर ने कहा कि ट्रंप, पीएम मोदी को अपना दोस्त मानते हैं और एक बार सुबह 6 बजे भी उन्हें फोन करना चाहते थे. उन्होंने यह भी बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है.
Narendra Modi donald trump

डोनाल्ड ट्रंप और PM मोदी

India US relations: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सहयोगी सर्जियो गोर ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत पॉजिटिव तरीके से आगे बढ़ रही है. इसके साथ ही समझौता अपने आखिरी पड़ाव पर है. उनका मानना है कि जल्द ही इस पर सहमति बन सकती है, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते और मजबूत होंगे. इसके अलावा सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिश्तों का भी जिक्र किया.

उन्होंने बताया कि ट्रंप, पीएम मोदी को केवल एक विदेशी नेता नहीं बल्कि अपना दोस्त मानते हैं. गोर के मुताबिक, एक बार ट्रंप ने सुबह करीब 6 बजे ही पीएम मोदी को फोन करने की इच्छा जताई. जब अधिकारियों ने कहा कि भारत में अभी बहुत सुबह होगी, तो ट्रंप ने जवाब दिया कि चिंता की बात नहीं, मोदी उस समय भी जाग रहे होंगे.

सर्जियो गोर ने क्‍या-क्‍या कहा?

सर्जियो गोर ने कहा कि ट्रंप और मोदी के बीच व्यक्तिगत स्तर पर अच्छा तालमेल है. यही भरोसा दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने में मदद करता है. उनका मानना है कि मजबूत व्यक्तिगत रिश्तों का असर आर्थिक और रणनीतिक सहयोग पर भी दिखाई देता है.

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह भी मेरी तरह कम सोते हैं. उस समय ट्रंप ने पीएम मोदी से सुबह ही बातचीत की थी. साफ और आसान भाषा में कहा जाए तो जिस तरह की दोस्ती की बातें दोनों की तरफ से की जाती है. असल मायने में भी दोनों के बीच दोस्ती कुछ उसी तरह ही है.

कब तक होगी ट्रेड डील

गोर ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका कई अहम क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं. व्यापार, निवेश, तकनीक, रक्षा और आपूर्ति श्रृंखला जैसे मुद्दों पर दोनों देशों के बीच लगातार बातचीत हो रही है. प्रस्तावित व्यापार समझौते से दोनों देशों के कारोबारियों और उद्योगों को फायदा मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:सऊदी अरब में अरामको का हेलीकॉप्टर क्रैश, 14 की मौत; युद्ध के कारण 4 महीनों तक बंद रहने के बाद शुरू हुआ था

ज़रूर पढ़ें