Vistaar NEWS

नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही, अचानक आए सैलाब में बहे हजारों लोग, सेना ने संभाला मोर्चा

नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही

नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही

Nepal, Rasuwa flash flood Nepal: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी है. तिब्बत की ओर से अचानक आई बाढ़ के कारण रसुवा जिले के टिमुरे बाजार में हालात खराब हो गए हैं. इसके साथ ही बड़े स्‍तर पर नुकसान की आशंका जताई गई है.  इस तबाही के मंजर में 1000 लोगों के बहने की आशंका है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. रसुवा में बाढ़ और संभावित खतरे को देखते हुए काठमांडू उपत्यका ट्रैफिक पुलिस ने काठमांडू से रसुवा, नुवाकोट, चितवन और धादिङ जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है.

रसुवा जिले  में अचानक आई बाढ़ के कारण हालात इस समय काफी खराब बने हुए हैं. तेज बहाव में लोगों के वाहन और सामान बह गए, जबकि एक पुल भी टूट गया है. जिला पुलिस कार्यालय रसुवा के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 9 बजे अचानक आई. फिलहाल लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.  

अचानक आई बाढ़ ने नदी किनारे चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को भी प्रभावित किया है. अधिकारियों को कई प्रोजेक्ट साइट्स के बह जाने की रिपोर्ट मिली है

पीएम बालने शाह ने दिए आदेश

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने राहत बचाव के लिए सेना को तैनात करने का आदेश दिया है. फिलहाल आपदा प्रबंधन एजेंसी के साथ मेडिकल टीमें, स्काउट्स और रेड क्रॉस की टीमें मिलकर काम कर रही हैं. फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती दुर्गम पहाड़ी इलाका और तेज बहाव है, ज‍िसके कारण उन इलाकों तक पहुंचने में भारी समस्‍या का सामना करना पड़ रहा है.

कई पुलिसकर्मी लापता

रसुवा जिले के स्याफ्रुबेसी और तिमुरे इलाके सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं.फिलहाल नुकसान का सटीक आकलन नहीं हो पाया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार कई जवान भी लापता बताए जा रहे हैं. पुलिस की मानें तो 28 सुरक्षाकर्मियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. ज्यादा चांस हैं कि वह इस बाढ़ में बह गए हों. इनमें 19 नेपाल पुलिस और 9 आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवान शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:उत्तर प्रदेश में हिजाब पर घमासान! ओवैसी ने दी HC के फैसले को चुनौती, मायावती ने क्या कहा?

Exit mobile version