NVidia CEO Jensen Huang Resign: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल एनवीडिया के को-फाउंडर और सीईओ जेनसेन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जासूसी विवाद में नाम सामने आने के बाद उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया है. फिलहाल, कंपनी में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) की पोस्ट पर तैनात कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया गया है.
Jensen Huang has resigned as President, CEO and board member of Nvidia, effective immediately: Reuters https://t.co/4iI4pBYU3a
— ANI (@ANI) November 12, 2026
कंपनी के साथ 33 साल के सफर का अंत
हुआंग ने CEO पद और बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है. NVIDIA कॉरपोरेशन की ओर से जारी जानकारी में इसकी पुष्टि की गई है. दरअसल, जेनसेन हुआंग ने साल 1993 में एनवीडिया की स्थापना की थी. पिछले 33 सालों से वे कंपनी के सर्वेसर्वो बने हुए थे. उनके ही नेतृत्व कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के क्षेत्र में नंबर एक कंपनी बनी. बोर्ड ने हुआंग के योगदान के लिए धन्यवाद दिया है.
NVIDIA के शेयर में भारी गिरावट
अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस का कहना है NVIDIA की सबसे बड़ी ताकत उसके संस्थान में काम करने वाले कर्मचारी हैं. एआई और एक्सेलरेटेड कम्प्यूटिंग में फोकस बनाना कंपनी का लक्ष्य रहेगा. इसके उलट एनवीडिया के शेयर गुरुवार को प्री मार्केट में करीब 10.35 से गिरकर 155.75 डॉलर पर पहुंच गए. जानकारी के मुताबिक पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 23.24 फीसदी टूटा. वहीं, रिटर्न की बात करें तो ये मात्र 10.36 फीसदी रहा.
