जेनसेन हुआंग की हुई वापसी, US मार्केट में मना जश्न, Nvidia के शेयर में 30 फीसदी का उछाल

Nvidia Share Price Hike: Nvidia दुनिया में सबसे बड़ी AI चिप बनाने वाली कंपनी है. दोबारा हुआंग को कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाए जाने पर निवेशकों में उत्साह देखने को मिला. सोमवार (23 नवंबर 2026)को जैसे ही अमेरिकी शेयर मार्केट खुला तो एनवीडिया के शेयरों में 30 फीसदी का उछाल देखने को मिला.
nvidia share price hike jensen huang

जेनसेन हुआंग की वापसी के बाद एनवीडिया के शेयर में उछाल

Nvidia Share Price Hike: जेनसेन हुआंग की फिर से Nvidia कंपनी में वापसी हो गई है. उन्होंने एनवीडिया के सीईओ पद की जिम्मेदारी संभाल ली है. चीनी महिला से अफेयर और जासूसी कांड विवाद होने पर जेनसेन हुआंग ने 12 नवंबर को इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद 23 नवंबर को कंपनी के बोर्ड ने सर्वसम्मति से दोबारा उन्हें प्रेसिडेंट, CEO और बोर्ड का डायरेक्टर नियुक्त कर दिया है. सबसे अजीब बात ये है कि कुछ दिन पहले तक बोर्ड ही हुआंग की वापसी के पक्ष में नहीं था. वहीं, अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि हुआंग देश की सुरक्षा के लिए खतरा नहीं हैं.

कंपनी के शेयर में 30 फीसदी का उछाल

Nvidia दुनिया में सबसे बड़ी AI चिप बनाने वाली कंपनी है. दोबारा हुआंग को कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाए जाने पर निवेशकों में उत्साह देखने को मिला. सोमवार (23 नवंबर 2026)को जैसे ही अमेरिकी शेयर मार्केट खुला तो एनवीडिया के शेयरों में 30 फीसदी का उछाल देखने को मिला. Nvidia के शेयर 167.04 के साथ खुले. इसके साथ ही यूएस शेयर मार्केट में पॉजिटिव मूड देखने को मिला. टेक इंडेक्स नैस्डेक में लगभग 5 प्रतिशत की तेजी देखी. पिछले एक महीने की बात करें तो एनवीडिया का शेयर 20 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है.

वॉल स्ट्रीट में मार्केट के खुलने से पहले ही प्री-मार्केट ट्रेडिंग में Nvidia के शेयर में 35 प्रतिशत की तेजी देखी गई. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एनवीडिया की मजबूत स्थिति बनी हुई है. इसी बीच जेनसेन हुआंग की कंपनी में वापसी इसे और मजबूत कर देती है.

हुआंग की वापसी पर ट्रंप ने जताई खुशी

जेनसेन हुआंग की एनवीडिया कंपनी में वापसी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने यहां तक कहा कि हुआंग को दोबारा CEO बनाने के लिए मैंने बोर्ड को राजी किया. ट्रंप ने भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा को जेनसेन हुआंग से कोई खतरा नहीं है. CNBC को इंटरव्यू देते हुए यूएस प्रेसिडेंट ने कहा कि मैंने Nvidia के बोर्ड से संपर्क किया था. उनसे इस बारे में बात की और आखिरकार उन्हें मना लिया.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें